शाहजहाँपुर/उत्तर प्रदेश - पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ के बाद जानलेवा हमले का आरोपी घायलवस्था में गिरफ्तार, अवैध तमंचा व बाइक बरामद - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शनिवार, सितंबर 19, 2026

शाहजहाँपुर/उत्तर प्रदेश - पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ के बाद जानलेवा हमले का आरोपी घायलवस्था में गिरफ्तार, अवैध तमंचा व बाइक बरामद

shahjahanpur-up-police-encounter-ke-baad-jaanleva-hamle-ka-aaropi-ghayal-avastha-mein-giraftar-tamanchaa-bike-baramad

जिला शाहजहाँपुर की आरसी मिशन थाना पुलिस ने आज शनिवार की सुबह हुई मुठभेड़ के बाद जानलेवा हमले के मामले मे वाँछित एक आरोपी को घायलवस्था मे गिरफ्तार किया है। इस मुठभेड़ के दौरान एक सिपाही के भी घायल होने की जानकारी सामने आयी है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपी को उपचार हेतु जिला अस्पताल मे भर्ती कराया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा और एक बाइक बरामद की है।


पाठको को बताना उचित होगा कि गत शुक्रवार की रात नीरज निवासी मौहल्ला ख्वाजा फिरोज अपने घर मे खाना खा रहे थे। इसी दौरान घर मे घुसे आरोपी ने नीरज पर चाकू से कई ताबड़तोड़ वार किये थे। अचानक हुए इस हमले में नीरज को सम्भलने का भी मौका नहीं मिला और गंभीर रूप से घायल हो गए थे।


घटना के बाद परिजनों ने नीरज को सरकारी मेडिकल कॉलेज मे भर्ती कराया था। जहां उनका उपचार चल रहा है। इस मामले में नीरज के भाई द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर पुलिस ने  शीबू खान, निवासी गढ़ीपुरा, नईम व कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि नीरज और शीबू खान पहले से एक-दूसरे को जानते थे।


आज शनिवार दोपहर पुलिस को सूचना मिली कि  आरोपी शीबू खान बाइक द्वारा फरार होने की फ़िराक मे है। सूचना मिलते ही सक्रिय हुई पुलिस टीम ने आरोपी की गिरफ्तारी हेतु तुरंत ही हरदोई मोड़ के पास घेराबंदी कर दी। मौके पर पहुंचे आरोपी ने पुलिस टीम को देखकर मौके से बी भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने भी बाइक द्वारा भाग रहे आरोपी का पीछा किया। इस दौरान बाइक फिसलने पर आरोपी सड़क पर गिर गया और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस द्वारा की गयी जबाबी कार्रवाई मे एक गोली शीबू खान के पैर मे जा लगी और मौके पर ही गिर गया। पुलिस ने घायल हुए आरोपी को गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया है। इस मुठभेड़ के दौरान एक पुलिसकर्मी के भी घायल होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा और बाइक बरामद की है।


पुलिस द्वारा की गयी पूछताछ में आरोपी ने नीरज से नाराजगी की बात बताई है। आरोपी ने दोनों के बीच रुपये के लेनदेन को लेकर भी विवाद चल रहा था। पुलिस फिलहाल इन्हीं बिंदुओं को हमले की वजह मानकर जांच कर रही है। हालांकि घटना की पूरी पृष्ठभूमि जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।


एसपी सिटी देवेंद्र सिंह के मुताबिक मुठभेड़ के दौरान आरोपी शीबू खान के पैर में गोली लगी है और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस घटना में शामिल अन्य लोगों और हमले की वास्तविक वजह से जुड़े तथ्यों की भी जांच कर रही है।

free counter
अभी तक पाठक संख्या