चाँदपुर/जिला बिजनौर - पानी की टंकी पर पड़ा मिला 60 वर्षीय चौकीदार का शव, परिजनो ने जताई हत्या की आशंका - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


मंगलवार, अक्टूबर 13, 2026

चाँदपुर/जिला बिजनौर - पानी की टंकी पर पड़ा मिला 60 वर्षीय चौकीदार का शव, परिजनो ने जताई हत्या की आशंका

https://newsindia17.com/2026/10/chandpur-bijnor-watchman-dead-body-water-tank.html
आज मंगलवार की सुबह चाँदपुर थाना क्षेत्र स्थित एक पानी की टंकी पर तैनात चौकीदार का शव पड़ा मिलने पर हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान शमशेर खां आयु 60 वर्ष के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से निष्पक्ष जांच कर मामले का खुलासा करने की मांग की है।


जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव शेख सराय हबीब स्याऊ निवासी शमशेर खां काफी समय से गांव मे स्थित पानी की टंकी पर चौकीदार के रूप में कार्यरत थे। वह भोजन करने और नमाज अदा करने के लिए अपने घर आते-जाते थे। परिजनों के मुताबिक कल सोमवार देर रात भी वह खाना खाने के बाद पानी की टंकी पर ड्यूटी के लिए गए थे। आज मंगलवार सुबह टहलने निकले ग्रामीणो ने पानी की टंकी पर शमशेर खां को पड़ा देखा। पास जाकर देखने पर उनके मृत होने की जानकारी हुई। इसके बाद ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया।


पानी की टंकी पर चौकीदार का शव मिलने से परिजन चिंतित हैं। उन्होंने मामले में हत्या की आशंका जताते हुए थाने में तहरीर दी है। परिजनों ने पुलिस से घटना की निष्पक्ष जांच कराने और मौत के कारणों का पता लगाकर मामले का जल्द खुलासा करने की मांग की है।


सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक राहुल सिंह के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही बुजुर्ग की मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

free counter
अभी तक पाठक संख्या