पाठको को बताना उचित होगा कि गत शनिवार शाम करीब 4:30 बजे ग्राम कुम्हरिया कला स्थित गिल कार वॉशिंग पर नवजोत सिंह बैठे हुए थे। इसी दौरान कार सवार अज्ञात हमलावरों ने उन पर गोलियां चला दी थी। इस हमले में नवजोत सिंह की मौत हो गई। बताया गया कि हमलावरों ने उन पर चार गोलियां चलाई थीं। मृतक नवजोत सिंह टाहकलां गांव निवासी निशान सिंह के पुत्र थे।
पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह के मुताबिक, घटना के बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। सोमवार को पीपलीवन जंगल में नहल बैराज के पास से दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान उनके पास से दो तमंचे, एक पिस्टल, छह जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद हुए। इसके अलावा हत्या की वारदात में इस्तेमाल की गई ग्रे रंग की ऑल्टो कार भी पुलिस ने कब्जे में ले ली।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। नवजोत सिंह हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी को पुलिस की अहम कार्रवाई माना जा रहा है।
![]() |
| अभी तक पाठक संख्या |

