बरखेड़ा/जिला पीलीभीत - संदिग्ध परिस्तिथियो मे फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


गुरुवार, अक्टूबर 08, 2026

बरखेड़ा/जिला पीलीभीत - संदिग्ध परिस्तिथियो मे फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

barkheda-pilibhit-vivahita-shav-hatya-aarop
जिला पीलीभीत के बरखेड़ा थाना क्षेत्र मे आज गुरुवार को एक महिला का शव फांसी के फंदे पर लटका मिलने पर हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। मौके पर पहुंचे मृतका के मायके वालो ने उसके ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार त्रिवेणी देवी आयु 32 वर्ष पुत्री कड़ेराम निवासी गाँव नरायनपुर की शादी वर्ष 2011 मे गाँव खगाई निवासी नरेंद्र कुमार के साथ हुई थी। वर्तमान मे दंपत्ति के दो बच्चे है। इनमे से नौ वर्ष बेटा अभय घर पर ही मौजूद था जबकि 12 वर्षीय बेटी ननिहाल मे रहकर पढ़ाई कर रही है। उक्त घटना के बाद मृतका के भाई पातीराम द्वारा पुलिस को दी गयी तहरीर मे हत्या करने का संदेह जताया गया है। मृतका के पिता कड़ेराम का कहना है कि बेटी की गला घोंटकर हत्या किये जाने के बाद आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे पर लटकाया गया है। परिजनों के मुताबिक घटना की जानकारी उन्हें दोपहर करीब एक बजे के बाद फोन के माध्यम से दी गई, जबकि घटना सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है।

परिजनों ने यह भी बताया कि मृतका का पति नरेंद्र कुमार दियोरिया क्षेत्र के देवहना गांव में मोबाइल की दुकान चलाता है। घटना वाले दिन वह दुकान पर नहीं गया था और घर पर ही मौजूद था। नरेंद्र का भाई हरिओम भी पास के कमरे में रहता है। बताया गया कि घटना के समय हरिओम अपनी पत्नी के साथ बाहर गया हुआ था। घटना के संबंध में मृतका के बेटे अभय ने भी जानकारी दी। उसके अनुसार, उसे उसके बाबा और एक पड़ोसी ने बताया कि कमरे का दरवाजा उन्होंने खोला था। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मृतका के परिजनों से भी घटना के संबंध में जानकारी ली। मामले को लेकर मायके पक्ष द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है।

सीओ बीसलपुर राहुल पांडेय ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतका के परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों की भी जांच की जा रही है।
counter
अभी तक पाठक संख्या