प्राप्त जानकारी के अनुसार महजबी आयु 27 वर्ष पुत्री नसीर निवासी जालंधरी सराय का निकाह करीब 8 वर्ष पूर्व फुरकान निवासी कबूलपुरा गौटिया के साथ हुआ था। महजबी के ससुराल पक्ष वालो का कहना है कि कल शनिवार की देर रात अचानक की तबियत खराब होने के चलते उसकी मौत हुई है। दूसरी ओर मृतका के पिता नसीर का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष वाले अतिरिक्त दहेज की मांग करते हुए महजबी को परेशान कर रहे थे। नसीर का कहना है कि ससुराल पक्ष वाले आमतौर पर महजबी के साथ मारपीट करते रहते थे। नसीर के मुताबिक पहले भी कई बार विवाद की सूचना पुलिस को दी गई थी, लेकिन समझौते के बाद मामला शांत हो जाता था।
नसीर का आरोप है कि शनिवार रात हुए विवाद के बाद ससुराल वालों ने महजबी को जहर दे दिया, जिससे उसकी मौत हुई है। हालांकि, इस आरोप की अभी पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पुष्टि नहीं हुई है।
मौके पर पहुँची सदर कोतवाली पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, अभी मामले में कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत मिलने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत के कारणों की जांच करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से विवाहिता की मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट होने की उम्मीद है।
![]() |
| अभी तक पाठक संख्या |

