शेरकोट/जिला बिजनौर - पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कूटरचित दस्तावेजो के आधार पर सरकारी जमीन की खरीद -फरोख्त में शामिल दो आरोपी गिरफ्तार - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


रविवार, सितंबर 27, 2026

शेरकोट/जिला बिजनौर - पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कूटरचित दस्तावेजो के आधार पर सरकारी जमीन की खरीद -फरोख्त में शामिल दो आरोपी गिरफ्तार

https://newsindia17.com/sherkot-bijnor-sarkari-jameen-farzi-dastavez-kharid-farokht-do-aaropi-giraftar

जिला बिजनौर की शेरकोट थाना पुलिस ने फर्जी दस्तावेजो के आधार पर ग्राम समाज की भूमि को खरीद फरोख्त के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियो को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार किये गए आरोपियो को कोर्ट के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है।


पाठको को बताना उचित होगा कि उक्त मामले का खुलासा गत 16 जुलाई 2025 को क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा थाना शेरकोट मे दी गयी तहरीर के बाद हुआ था। तहसील धामपुर से जुड़े नागपुर खड़कसैन क्षेत्र के लेखपाल यशवीर सिंह द्वारा दी गयी तहरीर मे बताया गया था कि ग्राम मौजा रघुनाथपुर स्थित ग्राम समाज की पट्टे वाली भूमि के  कूरचित दस्तावेज तैयार कर नियमों के विपरीत उसका क्रय-विक्रय किया गया है। लेखपाल द्वारा दी गयी तहरीर मे बताया गया था कि राकेश पुत्र मथुरा, शबा रहमान पत्नी अजीमुद्दीन, निवासीगण हरेवली, नगमा परवीन, बुशरा परवीन व मंतशा परवीन पुत्री जावेद निवासीगण मौहल्ला पहाड़ी दरवाजा, धामपुर ने ग्राम समाज की लगभग 1.265 हेक्टेयर जमीन को फर्जी तरीके से अपने नाम पर दर्शाकर क्रय विक्रय किया है।


पुलिस ने लेखपाल द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी थी। पुलिस द्वारा की जा रही जांच के दौरान इस मामले मे अजीमुद्दीन पुत्र अहतसामुद्दीन, आसमा खातून पत्नी अहतसामुद्दीन, फहीम पुत्र अहतसामुद्दीन निवासीगण ग्राम हरेवली थाना शेरकोट जनपद बिजनौर का नाम भी प्रकाश मे आये थे।पुलिस ने उक्त मामले मे आरोपी शबा परवीन, नगमा परवीन,  बुशरा परवीन, मन्तशा परवीन, अमित पुत्र राकेश व  समशुद्दीन को पूर्व मे ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।


शेरकोट पुलिस ने आज रविवार को उक्त कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए दो अन्य आरोपियो अजीमुद्दीन पुत्र अहतसामुद्दीन, आसमा खातून पत्नी अहतसामुद्दीन, निवासीगण हरेवली को भी गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किये गए आरोपियो को कोर्ट में समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है। उक्त कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम मे थानाध्यक्ष रामप्रताप सिंह, उपनिरीक्षक मोहित चौधरी, हेड कांस्टेबल चैन सिंह, हेड कांस्टेबल यशवीर राठी और महिला आरक्षी आशु शामिल रहीं। पुलिस अब मामले से जुड़े दस्तावेजों और अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है।

conter12
अभी तक पाठक संख्या