इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के सेवा के 25 वर्ष पूर्ण हो चुके, बतौर सीएम और अब पीएम रहते 25 वर्ष का कार्यकाल पूरा हो गया है। सरकार के प्रमुख के तौर पर लगातार 25 साल पूरे होने के मौके पर देश के सामने बड़ा संकल्प दोहराया है। उन्होंने कहा कि 2047 तक भारत को विकसित देश बनाना है और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को पूरा करना है। इसी भरोसे के साथ पीएम मोदी ने नारे लगाए, हम करके रहेंगे... वी विल डू इट यानी आने वाले वर्षों में देश के बड़े लक्ष्यों को हासिल करने का उनका पूरा भरोसा है, पीएम के साथ लोगों ने भी इन नारों को दोहराया।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो विकसित भारत संकल्प सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 7 अक्टूबर 2001 को जब उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी, तब उन्होंने नहीं सोचा था कि एक दिन सरकार के प्रमुख के तौर पर लगातार 25 साल पूरे करने का यह पड़ाव भी आएगा। उन्होंने इस उपलब्धि को जनता के लगातार आशीर्वाद का नतीजा बताया।
जानकारी के अनुसार पीएम मोदी ने अपने 25 साल के सफर को याद करते हुए कहा कि उनके जीवन में कोई घटना व्यर्थ नहीं गई। जिसने उन्हें जिताया, उसने विनम्र होना सिखाया, जबकि जिसने गिराया उसने फिर खड़ा होना सिखाया, उन्होंने कहा कि शुभचिंतकों ने प्रोत्साहित किया और आलोचकों ने उन्हें अपने भीतर झांकने का मौका दिया।
pc- dailypioneer.com