सरकार केवल इमरजेंसी में तय करेगी एयरलाइंस का किराया, नहीं करेगी ऐसा - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


मंगलवार, अक्टूबर 20, 2026

सरकार केवल इमरजेंसी में तय करेगी एयरलाइंस का किराया, नहीं करेगी ऐसा

इंटरनेट डेस्क। एयरलाइंस के किराए को लेकर अब एक बड़ी खबर आई है। खबर ये कि केन्द्र सरकार द्वारा नए नियमों के तहत एयरलाइंस के किराए को सीधे कंट्रोल नहीं किया जाएगा। खबरों के अनुसार, सूत्रों से जानकारी मिली कि एयरलाइंस मांग और उपलब्ध सीटों के हिसाब से किराया तय कर सकेंगी।

हालांकि, आपातकाल की स्थिति में केन्द्र सरकार के पास किराया तय करने का अधिकार होगा, ताकि यात्रियों को ज्यादा पैसे न देने पड़ें। नए नियमों के अनुसार, एयरलाइंस को फ्लाइट के किराए की जानकारी 1 माह पहले नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) को देनी होगी।

जानकारी वेबसाइट पर डालने के बाद डीजीसीए की ओर से निगरानी की जाएगी कि कोई भी एयरलाइन तय सीमा से ज्यादा किराया न वसूले। इससे पहले केंद्र सरकार की ओर से उच्चतम न्यायालय को जानकारी दी गई थी कि एयरलाइंस के मनमाने किराए को रोकने के लिए दो हफ्ते में नए नियम लागू किए जाएंगे। 

PC: aajtak