इंटरनेट डेस्क। विजयादशमी पर्व के दिन भी देश के कई राज्यों लोगों को बारिश से राहत नहीं मिलेगी। भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से आज दक्षिण भारत के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। कुछ राज्यों में गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाएं भी चल सकती है। विभाग की ओर से दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में पूर्वोत्तर मानसून की सक्रियता के कारण बारिश का दौर तेज होने का अलर्कीट जारी किया है।
विभाग की ओर से तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और कर्नाटक के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। बारिश के कारण निचले इलाकों में जलभराव और यातायात प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी जाती है।
राजस्थान में आज मौसम का मिला-जुला असर देखने को मिल सकता है
वहीं देश के सबसे बड़े राज्य राजस्थान में आज मौसम का मिला-जुला असर देखने को मिल सकता है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने के बीच पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के कुछ इलाकों में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। विभाग ने आज बारां, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, झालावाड़, कोटा और टोंक में मेघगर्जन, वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है। वहीं जयपुर, अजमेर, भरतपुर और कोटा संभाग के कुछ हिस्सों में भी बारिश हो सकती है। पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क रह सकता है। राजस्थान में सुबह और शाम को सर्दी का प्रभाव नजर आने लगा है।
PC: zeenews.india
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें