रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अमेरिका से कहा, पाकिस्तान को दी संवेदनशील तकनीत तो जा सकती हैं तीसरे देश के पास - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


गुरुवार, अक्टूबर 29, 2026

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अमेरिका से कहा, पाकिस्तान को दी संवेदनशील तकनीत तो जा सकती हैं तीसरे देश के पास

इंटरनेट डेस्क। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने फिलीपींस दौरे के दौरान सेबू में 13वें आसियान डिफेंस मिनिस्टर्स मीटिंग-प्लस में हिस्सा लिया। यहां उनकी मुलाकात अमेरिकी वॉर सेक्रेटरी पीट हेगसेथ से हुई। मीडिया रिपोटर्स की माने तो इस मुलाकात में उन्होंने अमेरिका द्वारा पाकिस्तान को एफ-16 फाइटर जेट से जुड़ा सस्टेनेंस पैकेज और उन्नत सैन्य तकनीक दिए जाने पर भारत की गंभीर चिंता व्यक्त की।

सूत्रों के अनुसार, राजनाथ सिंह ने हेगसेथ से साफ कहा कि भारत अमेरिका द्वारा पाकिस्तान को एफ-16 कार्यक्रम से संबंधित उन्नत फाइटर जेट सपोर्ट पैकेज दिए जाने का कड़ा विरोध करता है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि पाकिस्तान को दी जा रही संवेदनशील तकनीक तीसरे देश में पहुंच सकती है।अमेरिका ने पाकिस्तान को 64.9 करोड़ डॉलर का एफ-16 सपोर्ट और

अपग्रेड पैकेज देने का फैसला किया है। इसमें एवियोनिक्स अपग्रेड, क्रिप्टोग्राफिक मॉड्यूल, मिशन प्लानिंग टूल्स, स्पेयर पार्ट्स, सिम्युलेटर, ट्रेनिंग और लॉजिस्टिक्स सपोर्ट शामिल है। राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान द्वारा आतंकवाद को संरक्षण दिए जाने का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने अमेरिकी समकक्ष से कहा कि अमेरिका को आतंकवाद के मुद्दे पर दोहरे मापदंड से बचना चाहिए।

pc- india tv hindi