National Weather Forecast: कहर ढा रहा अर्नब तूफान, आंध्र में छह की मौत, आज इन राज्यों में मचा सकता है तबाही - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


गुरुवार, अक्टूबर 29, 2026

National Weather Forecast: कहर ढा रहा अर्नब तूफान, आंध्र में छह की मौत, आज इन राज्यों में मचा सकता है तबाही

इंटरनेट डेस्क। देश के कई राज्यों में अर्नब तूफान तबाही मचा रहा है। ओडिशा और आंध्र प्रदेश में इसका ज्यादा ही कहर देखने को मिल रहा है। आंध्र में इस तूफान के कारण छह लोगों को मौत हो चुकी है। यहां पर खड़ी फसले खराब हो चुकी हैं। मौसम विभाग की ओर से आज भी देश के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

दक्षिण भारत के रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे, लक्षद्वीप, तटीय कर्नाटक में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। तटीय आंध्र प्रदेश, यनम में 60 की स्पीड से हवाएं चलने का अनुमान है। पूर्वी भारत में आज अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, ओडिशा में काफी भारी बारिश होने की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है। चक्रवाती तूफान का असर उत्तर भारत में भी देखने को मिल सकता है। विभाग ने उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और राजस्थान में भी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 

राजस्थान में इस तूफान के प्रभाव से आज और कल कई हिस्सों में बारिश, मेघगर्जन और तेज हवाएं चलने की संभावना है।  जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा और उदयपुर संभाग के कुछ इलाकों में मौसम का असर देखने को मिल सकता है।  

राजस्थान के इन जिलों के लिए जारी हुआ अलर्ट
मौसम विभाग की ओर अर्नब तूफान को लेकर पूर्वी राजस्थान के सभी 28 जिलों अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, ब्यावर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, डीग, धौलपुर, डूंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, खैरथल-तिजारा, कोटा, कोटपूतली-बहरोड़, प्रतापगढ़, राजसमंद, सलूंबर, सवाई माधोपुर, सीकर, सिरोही, टोंक और उदयपुर येलो अलर्ट जारी किया है।

PC: livehindustan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें