जिला बदायूँ के जरीफनगर थाना क्षेत्र मे कल सोमवार की रात खेत की जुताई के दौरान हुए हादसे मे एक युवक की दर्दनाक मौत हो गयी। बताया गया कि युवक ट्रैक्टर के मडगार्ड पर बैठा हुआ था। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने पर वह नीचे आ गिरा और पहले ट्रेक्टर का पिछला पहिया और फिर रोटावेटर ने उसे कुचल दिया। इस हादसे मे गंभीर रूप से घायल हुए युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना के बाद थाने पहुंचे ट्रैक्टर चालक ने हादसे की सूचना पुलिस को दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जुनावाई थाना क्षेत्र के ग्राम का निवासी छत्रपाल आयु 35 वर्ष बताई पर खेत लेकर काम करता था। कल सोमवार की रात लगभग 9 बजे भी छत्रपाल जरीफनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत गाँव भीमपुर दोस्तपुर मे खेत की जुताई करने गया था। यहाँ ट्रैक्टर से जुताई करने के दौरान छत्रपाल ट्रैक्टर के मडगार्ड पर बैठा हुआ था। इसी दौरान ट्रेक्टर का संतुलन बिगड़ने पर छत्रपाल नीचे आ गिरा और ट्रैक्टर का पिछला पहिया और रोटावेटर उसके ऊपर से गुजर गया। हादसा इतना गंभीर था कि छत्रपाल की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद ट्रैक्टर चालक घबरा गया और ट्रैक्टर को खेत में ही छोड़कर जुनावई थाने पहुंचा। वहां उसने पुलिस को हादसे की सूचना दी। सूचना मिलने पर जुनावई पुलिस ने जरीफनगर पुलिस को जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की कार्रवाई की।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बदायूं भेज दिया है। दूसरी ओर हादसे की खबर मिलते ही छत्रपाल के परिजनों में भी मच गया। परिजनों के मुताबिक छत्रपाल परिवार का इकलौता कमाने वाला था। उसके परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे और दो बेटियां हैं। उसकी मौत के बाद पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
सीओ सहसवान अशोक कुमार सिंह ने बताया कि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
![]() |
| अभी तक पाठक संख्या |
