पाठको को बताना उचित होगा कि गत 2 अक्टूबर की रात अज्ञात चोरो ने थाना क्षेत्र के गुरगाँव स्थित एक इंटरलॉकिंग प्लांट से ट्रेक्टर ट्राली चोरी की थी। इस मामले मे प्लांट संचालक की ओर से निगोही थाने मे मुकदमा दर्ज कराया गया था। मुकदमा दर्ज करने के बाद से ही पुलिस शातिर चोरो की तलाश मे जुटी थी। आज गुरुवार सुबह धुल्लिया चेक पोस्ट पर वाहनों की जाँच कर थी पुलिस टीम को सूचना मिली कि दो व्यक्ति चोरी किया गया ट्रेक्टर ट्राली लेकर बीसलपुर मार्ग से पीलीभीत की ओर जा रहे है। सूचना मिलते ही सक्रिय हुई पुलिस टीम ने क्षेत्र मे घेराबंदी कर दी और आरोपियो की तलाश मे जुट गयी। इसी दौरान मौके पर पहुंची एक ट्रेक्टर ट्राली को पुलिस टीम ने रोकने का प्रयास किया। इस पर ट्रेक्टर सवार दोनो आरोपी ट्रैक्टर लेकर जंगल की ओर भागने लगे।
पुलिस टीम द्वारा पीछा किये जाने पर आरोपियो ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस द्वारा की गयी जबाबी कार्रवाई मे गोली लगने पर ट्रैक्टर सवार एक आरोपी घायल हो गया। पुलिस ने तुंरत ही घेराबंदी की और ट्रेक्टर के पास पहुंचकर घायल हुए आरोपी व उसके दूसरे साथी को भी धुल्लिया चेक पोस्ट के पास से दबोच लिया। मुठभेड़ के दौरान घायल हुए आरोपी की पहचान पीलीभीत जिले के बीसलपुर थाना क्षेत्र के भड़ारी गांव निवासी बिंदु आयु 30 वर्ष पुत्र गोकरन, के रूप में हुई है। वही दूसरे आरोपी की पहचान प्रतापगढ़ जिले के जेठवारा थाना क्षेत्र के काच्छा सुकुलपुर गांव निवासी रोहित सरोज 28 वर्ष पुत्र राकेश सरोज, के रूप में हुई है।
पुलिस द्वारा की गयी पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली को दो अक्टूबर की रात निगोही क्षेत्र के गुरगांव स्थित एक इंटरलॉकिंग प्लांट से चोरी किया गया था। इस घटना के संबंध में थाना निगोही में मुकदमा अपराध संख्या 451/2026 दर्ज किया गया था। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 305 और 331(4) के तहत कार्रवाई की गई थी।
मुठभेड़ में घायल बिंदु को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निगोही ले जाया गया। वहां से चिकित्सकों ने उसे बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने बरामद ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
![]() |
| अभी तक पाठक संख्या |
