संभल/उत्तर प्रदेश - घर के बाहर झाड़ू लगा रही बुजुर्ग महिला को तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने कुचला, हुई मौत, पुलिस ने वाहन कब्जे मे लिया - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


गुरुवार, अक्टूबर 22, 2026

संभल/उत्तर प्रदेश - घर के बाहर झाड़ू लगा रही बुजुर्ग महिला को तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने कुचला, हुई मौत, पुलिस ने वाहन कब्जे मे लिया

/sambhal-bujurg-mahila-pickup-se-kuchli-maut-police-ne-vahan-kabze-me-liya

आज गुरुवार की सुबह जिला संभल के बबराला थाना क्षेत्र मे हुई सड़क दुर्घटना मे 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गयी। हादसे के समय बुजुर्ग महिला अपने घर के बाहर झाड़ू लगा रही थी। इसी दौरान एक तेज रफ्तार पिकअप ने महिला को कुचल दिया। परिजन महिला को लेकर अस्पताल पहुंचे। जहाँ चिकित्सको ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस चौकी के ठीक सामने हुए इस हादसे के बाद क्षेत्र के चर्चाओ का बाजार गर्म है।


उक्त घटना थाना क्षेत्र के गाँव जिन्जौड़ा से जुड़ी है। बताया गया कि गाँव निवासी रूपवती आयु 80 वर्ष पुत्री रामस्वरूप आज सुबह अपने घर के बाहर झाड़ू लगा रही थी। इसी दौरान जिला बदायूँ के दहगवां से जिला बुलंदशहर की जहांगीराबाद मंडी मे धान लेकर जा रहे एक पिकअप वाहन ने उन्हे टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गयी। शोर सुनकर परिवार के अन्य सदस्य मोंटी शर्मा, हरीश शर्मा और पुनीत शर्मा मौके पर पहुंचे। बताया गया कि परिजनों ने करीब चार किलोमीटर तक पीछा कर पिकअप गाड़ी को पकड़ लिया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और वाहन को अपने कब्जे में ले लिया।


परिजनों के मुताबिक, रूपवती अपने परिवार के साथ रहती थीं। उनके एक बेटे मुकेश शर्मा और पांच बेटियां हैं। बेटा मुकेश शर्मा लखनऊ की एक फार्मा कंपनी में नौकरी करता है। उनकी बड़ी बेटी बेबी शर्मा अपनी मां के साथ रहती थीं, जबकि घर में नाती मोंटी शर्मा भी रहता था। परिवार की अन्य बेटियों विजयलक्ष्मी, हरवेश, सर्वेश और मंजू शर्मा की शादी हो चुकी है। हादसे की सूचना सभी परिजनों को दे दी गई है।


थाना प्रभारी बबराला लवनीश चौधरी के अनुसार, सड़क हादसे में बुजुर्ग महिला की मौत हुई है। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल पिकअप गाड़ी को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि अभी तक परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत मिलने के बाद मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

counter
अभी तक पाठक संख्या