स्योहारा/जिला बिजनौर - 26 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, फंदे पर लटका मिला शव, पुलिस जाँच मे जुटी - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


सोमवार, अक्टूबर 12, 2026

स्योहारा/जिला बिजनौर - 26 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, फंदे पर लटका मिला शव, पुलिस जाँच मे जुटी

https://newsindia17.com/2026/10/syohara-bijnor-youth-death-police-investigation.html
जिला बिजनौर के स्योहारा थाना क्षेत्र मे आज सोमवार की सुबह एक 26 वर्षीय युवक का शव फंदे पर लटका मिलने पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मोर्चरी, बिजनौर भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


उक्त पूरा मामला स्योहारा के मौहल्ला पटवारियान से जुड़ा है। मौहल्ला निवासी उवैश आयु 26 वर्ष पुत्र मोहम्मद इरशाद ने कल रविवार की देर रात कमरे मे बंद होकर फंदे पर लटककर अपनी जान दे दी। परिजनो को आज सुबह इस घटना के बारे मे पता लगे। स्थानीय निवासी मोहम्मद आकिब द्वारा सूचना दिए जाने पर पुलिस टीम मौके पर पहुँच गयी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर जिला मोर्चरी भेज दिया गया।


युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई और इसके पीछे क्या कारण रहे, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से जानकारी जुटा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


घटना के बाद से परिवार में शोक का माहौल है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

free counter
अभी तक पाठक संख्या