इंटरनेट डेस्क। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना 2024 में अपनी जान बचाकर बांग्लादेश से निकल गई थी और तब से अपने देश से बाहर रह रही है। इस बीचउनका का एक बड़ा बयान सामने आया है। खबर हैं की शेख हसीना ने खुद दिसंबर में अपने देश लौटने की बात दोहराई है। शेख हसीना का कहना है कि भले ही तारिक रहमान के नेतृ्त्व वाली मौजूदा सरकार उन्हें गिरफ्तार कर ले, मार डाले या उन पर अत्याचार करे।
क्या कहा शेख हसीना ने
मीडिया रिपोटर्स की माने तो अगस्त 2024 में अपनी सरकार गिराने के बाद बांग्लादेश से बाहर चली गईं हसीना ने कहा कि लौटने पर उन्हें जेल जाना पड़ सकता है या हिंसा का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन उनका मानना है कि राजनीतिक जिम्मेदारी के नाते उन्हें अपने समर्थकों के साथ खड़ा होना चाहिए।
बांग्लादेश लौटना जिम्मेदारी
खबरों की माने तो वाशिंगटन में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को वर्चुअली संबोधित करते हुए, पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा कि बांग्लादेश लौटना उनकी जिम्मेदारी है और इससे जुड़े खतरे उन्हें रोक नहीं पाएंगे। उन्होंने कहा, मैं दिसंबर में बांग्लादेश वापस जाऊंगी। मुझे डर नहीं है। मुझे पता है कि वे मुझे मार सकते हैं, गिरफ्तार कर सकते हैं और मुझ पर अत्याचार कर सकते हैं... लेकिन जाना मेरी जिम्मेदारी है। हालांकि, उन्होंने अपनी वापसी की कोई निश्चित तारीख नहीं बताई।
pc-telanganatoday.com