National Weather Forecast: बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में बढ़ रहा है ठंडी हवाओं का प्रभाव, बारिश को लेकर ये है अलर्ट - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


बुधवार, अक्टूबर 21, 2026

National Weather Forecast: बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में बढ़ रहा है ठंडी हवाओं का प्रभाव, बारिश को लेकर ये है अलर्ट

इंटरनेट डेस्क। दक्षिण और पूर्वी भारत के कई राज्यों में लोगों को अभी भारी बारिश से राहत मिलने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग की ओर से इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। दूसरी ओर उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में भी ठंडी हवाओं का प्रभाव बढ़ने लगा है।

राजस्थान सहित कई राज्यों में गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है। कर्नाटक सहित कई राज्यों में भारी बारिश हो सकती है। राजधानी दिल्ली समेत पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में अब मौसम साफ रहने की संभावना है। आज से 23 अक्टूबर के दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। पूर्वी मध्य प्रदेश में आज बारिश हो सकती है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 23 से 26 अक्टूबर के बीच हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं हरियाणा, दिल्ली, पंजाब और राजस्थान में 24-25 अक्टूबर के आसपास बारिश हो सकती है। 23 से 26 अक्टूबर के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है। तेलंगाना में भी आज बारिश का अलर्ट है।

राजस्थान के मौसम में आज से देखने को मिलेगा एक नया बदलाव
वहीं राजस्थान के मौसम में आज से एक नया बदलाव देखने को मिलेगा। मानसून की विदाई के बाद अब पूरे प्रदेश में बारिश की गतिविधियों पर ब्रेक लग चुका है। आज राज्य के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क बना रहने की संभावना है। प्रदेश के लगभग सभी जिलों को ग्रीन जोन में शामिल किया है। अब राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में बारिश की संभावना नहीं के बराबर है। बाड़मेर, बीकानेर और जोधपुर जैसे सीमावर्ती जिलों में आसमान साफ रह सकता है। इस कारण लोगों को इन जिलों में दिन के समय गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। 

PC: etvbharat
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें