अमरोहा/उत्तर प्रदेश - उपचार के दौरान हुई युवती के मौत के मामले मे कोर्ट के आदेश पर डॉक्टर समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, जाँच जारी - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


सोमवार, नवंबर 23, 2026

अमरोहा/उत्तर प्रदेश - उपचार के दौरान हुई युवती के मौत के मामले मे कोर्ट के आदेश पर डॉक्टर समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, जाँच जारी

https://newsindia17.com/amroha-medical-center-girl-death-case-court-order-doctor-three-booked

जिला अमरोहा के देहात थाना क्षेत्र मे स्थित एक मेडिकल सेंटर पर उपचार के दौरान हुई 21 वर्षीय युवती की मौत के मामले में न्यायालय के आदेश पर डॉक्टर समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की थी। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के गांव छावी निवासी संजय सिंह ने बताया कि गत 13 जून 2026 को वह अपनी पत्नी सावित्री और 21 वर्षीय बेटी आकांक्षा को उपचार के लिए पैगंबरपुर स्थित एक मेडिकल सेंटर लेकर पहुंचे थे। आरोप है कि वहां डा0 सोमपाल ने आकांक्षा को भर्ती कर उपचार शुरू किया और उसे ड्रिप चढ़ाई। आरोप है कि कुछ ही समय में आकांक्षा की तबीयत में सुधार होने के बजाय हालत लगातार बिगड़ती गई और करीब दो घंटे बाद उसकी मौत हो गई। संजय सिंह का आरोप है कि बेटी की मौत के बाद डॉक्टर ने एक कंपाउंडर की मदद से शव को दूसरे अस्पताल ले जाने का प्रयास किया। इसके बाद परिजन आकांक्षा को टीएमयू अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे पहले ही मृत घोषित कर दिया।


संजय सिंह का कहना है कि घटना के बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की, लेकिन उन्हें न्याय नहीं मिला। संजय सिंह ने पोस्टमार्टम कराने के बाद बेटी का अंतिम संस्कार कर दिया और न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।


सीओ अवधभान सिंह भदौरिया ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर डा0 सोमपाल, राहुल कुमार और एक अज्ञात कंपाउंडर के खिलाफ देहात थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


न्यूज इंडिया 17: उक्त मामले में पुलिस जांच के बाद ही इलाज के दौरान युवती की मौत के वास्तविक कारणों और लगाए गए आरोपों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

free counter
अभी तक पाठक संख्या