कोतवाली देहात/जिला बिजनौर - तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर लगने पर बाइक सवार 2 युवको की मौत, स्कूटी सवार गंभीर घायल - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


बुधवार, नवंबर 25, 2026

कोतवाली देहात/जिला बिजनौर - तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर लगने पर बाइक सवार 2 युवको की मौत, स्कूटी सवार गंभीर घायल

https://newsindia17.com/kotwali-dehat-bijnor-pickup-accident-two-bike-riders-death-scooty-rider-injured/

आज बुधवार की सुबह कोतवाली देहात थाना क्षेत्र मे पिकअप वाहन की बाइक व स्कूटी से हुई भिड़ंत मे दो युवको की दर्दनाक मौत हो गयी जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पिकअप चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिकअप वाहन को कब्जे मे लेने के साथ ही अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गाँव नंदपुर का निवासी सचिन कुमार आयु 31 वर्ष पुत्र अशोक कुमार और मोहित आयु 35 वर्ष पुत्र अजय पाल सुबह करीब नौ बजे बाइक से नगीना की ओर गैस सिलेंडर भरवाने जा रहे थे। इसी दौरान नगीना क्षेत्र के गाँव हरगांव चांदन निवासी कलीम अंसारी अपनी स्कूटी से गांव लौट रहे थे। बताया गया कि तीनों रोशनपुर प्रताप टी-प्वाइंट के पास हरिद्वार-नैनीताल नेशनल हाईवे पर पहुंचे थे। इसी दौरान हाईवे पार करते समय नजीबाबाद की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक और स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दोनों युवक कई फीट उछलकर सड़क पर जा गिरे। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।


सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और राहगीरों की मदद से तीनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोतवाली देहात पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने सचिन और मोहित को मृत घोषित कर दिया। वहीं स्कूटी सवार कलीम अंसारी की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल बिजनौर रेफर कर दिया गया।


हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने पिकअप को अपने कब्जे में ले लिया है। घटना की सूचना मृतकों के परिजनों को दे दी गई है। दो युवकों की मौत से उनके परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

free web counter
अभी तक पाठक संख्या