नजीबाबाद/जिला बिजनौर - संदिग्ध परिस्तिथियो मे मकबरा परिसर मे पड़ा मिला युवक का शव, परिजनो ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस जाँच मे जुटी - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शुक्रवार, नवंबर 27, 2026

नजीबाबाद/जिला बिजनौर - संदिग्ध परिस्तिथियो मे मकबरा परिसर मे पड़ा मिला युवक का शव, परिजनो ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस जाँच मे जुटी

najibabad-bijnor-uttar-pradesh-makbara-parisar-me-sandigdh-paristhitiyon-me-yuvak-ka-shav-mila-parijanon-ne-jatai-hatya-ki-ashanka-police-janch-me-juti

आज शुक्रवार की सुबह जिला बिजनौर के नजीबाबाद थाना क्षेत्र स्थित मकबरा परिसर मे एक युवक का शव पड़ा मिलने पर हड़कंप मच गया। शव मिलने की खबर से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके से इंजेक्शन और सिरिंज मिलने के बाद प्रारंभिक तौर पर नशे की ओवरडोज से मौत होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, कुछ लोगों ने युवक की मौत को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका भी जाहिर की है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार आज शुक्रवार सुबह करीब 9:30 बजे राजकीय इंटर कॉलेज के पास स्थित नजीबुद्दौला के मकबरा परिसर मे एक युवक का शव पड़ा मिला। मृतक की पहचान अंकुर आयु 30 वर्ष पुत्र मनोहर लाल भारती के रूप में हुई है। शव मिलने की सूचना फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की।


बताया गया कि मकबरे के पास स्थित मस्जिद के मुत्तलवी महबूब के पुत्र मुदस्सिर उर्फ़ हनी और अंकुर आपस में दोस्त थे। हनी ने पुलिस को बताया कि अंकुर रात के समय उसके कमरे मे आया था। उस समय वह नशे की हालत में था। हनी के मुताबिक वह अंकुर को उसी हालत में छोड़कर वहां से चला गया था। इसके बाद सुबह उसका शव पड़ा मिला।प्रारंभिक जानकारी के आधार पर आशंका जताई जा रही है कि नशे की अधिक मात्रा लेने के कारण अंकुर की मौत हुई होगी। हालांकि अभी तक मौत के वास्तविक कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।


युवक की मौत की सूचना मिलते ही वाल्मीकि समाज के कुछ लोग थाने पहुंचे। उन्होंने घटना को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जाहिर की और पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। इन लोगो का कहना है कि युवक की मौत के पीछे की वास्तविक वजह सामने आनी चाहिए और यदि किसी की संलिप्तता पाए जाने पर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाये।


नजीबाबाद कोतवाली प्रभारी सुनील कुमार सहरावत के अनुसार अंकुर और हनी दोनों दोस्त थे। स्थानीय लोगों से जानकारी मिली है कि दोनों नशे के आदी थे। घटनास्थल से इंजेक्शन और सिरिंज भी बरामद हुए हैं। प्रथम दृष्टया नशे की ओवरडोज से मौत होने की आशंका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और जांच में सामने आने वाले साक्ष्यों के आधार पर ही युवक की मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी।

counter
अभी तक पाठक संख्या