चाँदपुर/जिला बिजनौर - विवाहिता की संदिग्ध परिस्तिथियो मे हुई मौत पर मचा हड़कंप, दादा ने लगाया जहर देकर हत्या का आरोप - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


बुधवार, नवंबर 11, 2026

चाँदपुर/जिला बिजनौर - विवाहिता की संदिग्ध परिस्तिथियो मे हुई मौत पर मचा हड़कंप, दादा ने लगाया जहर देकर हत्या का आरोप

chandpur-bijnor-vivahita-ki-sandigdh-paristhitiyon-me-maut-dada-ne-jahar-dekar-hatya-ka-lagaya-aarop

जिला बिजनौर के शिवाला थाना कला क्षेत्र मे संदिग्ध परिस्तिथियो मे हुई विवाहिता की मौत पर हड़कंप मच गया। मृतका के मायके वालों ने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग पूरी न होने पर जहर देकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवानी आयु 25 वर्ष, निवासी गाँव गोबली, थाना क्षेत्र चाँदपुर की शादी करीब तीन वर्ष पहले मुस्तफाबाद गांव निवासी विपिन के साथ हुई थी। वर्तमान में दंपती की दो बेटियां हैं। बताया जा रहा है कि दोनों फरीदाबाद में रह रहे थे और दो दिन पहले ही गांव लौटे थे। इसी दौरान देर शाम अचानक शिवानी की तबीयत बिगड़ गई और कुछ ही समय बाद उसकी मौत हो गई। शिवानी के मायके वालों का आरोप है कि शादी के समय उन्होंने अपनी आर्थिक स्थिति के अनुसार दान-दहेज और घरेलू सामान दिया था, लेकिन इसके बावजूद ससुराल पक्ष के लोग संतुष्ट नहीं थे। आरोप है कि पति विपिन गाड़ी और दो लाख रुपये नकद की मांग कर रहा था। मांग पूरी नहीं होने पर शिवानी को कथित तौर पर प्रताड़ित किया जाता था और उसके साथ मारपीट भी की जाती थी।


बुधवार दोपहर करीब एक बजे पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे शिवानी के दादा भगवत ने रोते हुए अपनी पोती को इंसाफ दिलाने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि गरीब परिवार होने के कारण वे ससुराल वालों की दो लाख रुपये की मांग पूरी नहीं कर सके, जिसके चलते उनकी पोती को जहर देकर मौत के घाट उतार दिया गया। परिजनों का कहना है कि शिवानी को लंबे समय से दहेज के लिए परेशान किया जा रहा था। उन्होंने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। बताया गया है कि शिवानी का पति विपिन आयुर्वेदिक दवाइयां बेचने का काम करता है।


शिवाला कला थाना प्रभारी ने बताया कि विवाहिता के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

free counter
अभी तक पाठक संख्या