गजरौला/जिला पीलीभीत - डायल 112 मे तैनात पुलिसकर्मी ने युवक को जड़ा थप्पड़, सीसीटीवी मे कैद हुई घटना, सीओ ने दिए जांच के निर्देश - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


बुधवार, नवंबर 11, 2026

गजरौला/जिला पीलीभीत - डायल 112 मे तैनात पुलिसकर्मी ने युवक को जड़ा थप्पड़, सीसीटीवी मे कैद हुई घटना, सीओ ने दिए जांच के निर्देश

/pilibhit-gajraula-dial-112-policekarmi-ne-yuvak-ko-jada-thappad-cctv-me-kaid-co-ne-diye-janch-ke-nirdesh/

जिला पीलीभीत के गजरौला थाना क्षेत्र से पुलिसकर्मी की कथित अभद्रता का मामला सामने आया है। यहां मेला देखकर पैदल घर लौट रहे एक युवक को डायल 112 की गाड़ी में तैनात पुलिसकर्मी ने थप्पड़ मार दिया। थप्पड़ मारने की ये घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। आज बुधवार सुबह करीब 8 बजे घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में आ गया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार गत 3 नवंबर को बिठौरा कलां गांव निवासी एक युवक मेला देखकर पैदल अपने घर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आयी डायल 112 की गाड़ी चला रहे पुलिसकर्मी ने युवक को गाड़ी के आगे चलने की बात कहते हुए गाली-गलौज की। इसके बाद पुलिसकर्मी ने युवक को अपने पास बुलाया और नजदीक आते ही थप्पड़ मार दिया। अचानक हुई इस घटना से युवक हैरान रह गया। पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसका फुटेज अब सामने आया है।


मामले की जानकारी मिलने पर सीओ सिटी अमरनाथ वर्मा ने जांच कराने की बात कही है। उन्होंने बताया कि प्रकरण उनके संज्ञान में आया है। मामले की जांच कराई जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

free web counter
अभी तक पाठक संख्या