जिला अमरोहा के बछरायूं थाना क्षेत्र से दहेज उत्पीड़न का एक मामला सामने आया है। आरोप है कि दहेज मे 5 लाख रूपये नकद और स्कॉर्पियो कार की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष वालो ने विवाहिता के साथ मारपीट की और गर्भावस्था मे ही घर से निकाल दिया। इतना ही नही दबंगो ने मायके पहुंची विवाहिता और उसके पिता के साथ भी मारपीट की। पुलिस ने पीड़िता द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर पति समेत ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बा बछरायूं के मोहल्ला पेशथाना की निवासी शबनम परवीन का निकाह 26 नवंबर 2025 को जिला प्रतापगढ़ के लालगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव कोटीला पुरवाड़ा निवासी मुस्तकीम पुत्र चांद बाबू के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी के समय शबनम के मायके पक्ष ने अपनी हैसियत के मुताबिक पर्याप्त सामान दिया था, इसके बावजूद भी पति और ससुराल के अन्य लोग संतुष्ट नहीं थे। आरोप है कि पति चांद बाबू, जेठ गुड्डू, ननद दुलारी बेगम और सास हबीबून निशा शादी के कुछ समय बाद ही दहेज में पांच लाख रुपये नकद और स्कॉर्पियो गाड़ी की मांग करने लगे थे। ये मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। शबनम का कहना है कि उसे भूखा-प्यासा कमरे में बंद रखा जाता था और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी। पीड़िता के मुताबिक गर्भवती होने के बावजूद ससुराल वालों का व्यवहार नहीं बदला और उसे घर से निकाल दिया गया।
शबनम ने बताया कि इस सबके बाद भी पति व ससुराल पक्ष वाले शांत नही हुए। शबनम ने बताया कि गत 15 अक्टूबर की रात करीब 9:30 बजे उसका पति चांद बाबू मायके आया और गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट करने लगा। शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचे उसके पिता सगीर अहमद को भी आरोपी ने नहीं बख्शा और उनके साथ भी मारपीट की गयी। पीड़िता ने इस दौरान जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।
पीड़िता ने पुलिस से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी बछरायूं अतवीर चौहान ने बताया कि शबनम परवीन की तहरीर के आधार पर पति चांद बाबू समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
| अभी तक पाठक संख्या |
