जिला बिजनौर की नहटौर थाना पुलिस ने आज गुरुवार को युवती के अपहरण के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने कल 18 नवंबर को पुलिस ने युवती को सकुशल बरामद कर लिया था। पुलिस अन्य वाँछित आरोपियो की तलाश मे जुटी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गत 12 नवंबर 2026 को थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि ग्राम पप्सरा निवासी भूरे पुत्र छत्रपाल उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। शिकायत में छत्रपाल, बाबूराम, भूपसिंह, छोटे सिंह, काले और राहुल पर भी आरोपी भूरे की मदद करने का आरोप लगाया गया था। सभी आरोपी ग्राम पप्सरा, थाना नहटौर क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं।
पुलिस ने प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी थी। इसी जाँच के दौरान पुलिस ने कल बुधवार को अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया था। पुलिस ने आज गुरुवार को इस मामले मे वांछित चल रहे भूरे पुत्र छत्रपाल को भी गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक वीरेन्द्र कुमार, उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार, हेड कांस्टेबल मनीष खोखर और कांस्टेबल उपेन्द्र कुमार शामिल रहे। पुलिस इस मामले में नामजद अन्य आरोपियों की तलाश मे जुटी है। प्रकरण में अग्रिम कार्रवाई जारी है।
![]() |
| अभी तक पाठक संख्या |

