रामपुर/उत्तर प्रदेश - दहेज मे 5 लाख की माँग पूरी न होने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला, पति समेत 5 के खिलाफ मुकदमा दर्ज - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शुक्रवार, नवंबर 20, 2026

रामपुर/उत्तर प्रदेश - दहेज मे 5 लाख की माँग पूरी न होने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला, पति समेत 5 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

rampur-up-dowry-demand-five-lakh-married-woman-assaulted-thrown-out-husband-five-booked

उत्तर प्रदेश के जिला रामपुर से दहेज मे 5 लाख रूपये की मांग पूरी न होने पर विवाहिता का शारीरिक व मानसिक शोषण किये जाने व मारपीट कर घर से निकाले जाने का मामला प्रकाश मे आया है। इस मामले मे पीड़िता द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति समेत ससुराल पक्ष के 5 सदस्यो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार रामपुर कोतवाली क्षेत्र निवासी नेहा का विवाह 13 मार्च 2021 को नईम खां निवासी थाना क्षेत्र गंज, रामपुर के साथ हुआ था। पीड़िता के अनुसार शादी के समय उसके माता-पिता ने अपनी हैसियत के अनुसार दान-दहेज दिया था। आरोप है कि इस सबके बाद भी उसके ससुराल पक्ष वाले संतुष्ट नही थे। शादी के कुछ समय बाद ही उसे कम दहेज लाने के ताने दिए जाने लगे और पांच लाख रुपये नकद अतिरिक्त दहेज लाने का दबाव बनाया जाने लगा।


नेहा ने आरोप लगाया कि पति के अलावा ससुराल के अन्य सदस्य भी उसके उत्पीड़न में शामिल थे। उसका यह भी आरोप है कि जेठ सलीम खां और देवर माहिर खां उसके साथ अभद्र व्यवहार और छेड़छाड़ करते थे। जब उसने इस संबंध में पति से शिकायत की तो वह आरोपियों का पक्ष लेकर उसे ही धमकाने लगा। पीड़िता के मुताबिक, अकेला पाकर उसके साथ गलत हरकतें की जाती थीं और विरोध करने पर मारपीट की जाती थी।


आरोप है कि अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर उसे जान से मारने की धमकियां भी दी जाती थीं। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 14 नवंबर की रात करीब 11:15 बजे पांच लाख रुपये की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट की गई। इसके बाद उसे पहने हुए कपड़ों में ही धक्के देकर घर से बाहर निकाल दिया गया। आरोप है कि ससुराल वालों ने धमकी दी कि दहेज की मांग पूरी किए बिना वापस आने पर उसे जिंदा जला दिया जाएगा।


घटना के बाद नेहा अपने मायके पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। परिजनों ने ससुराल पक्ष से बातचीत कर मामला सुलझाने की कोशिश भी की, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका। आखिरकार पीड़िता ने कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।


पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर पति नईम खां समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में पुलिस की ओर से आगे की कानूनी कार्रवाई और जांच की जा रही है। आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

free web counter
अभी तक पाठक संख्या