मीरगंज/बरेली - गौकशी की तैयारी कर रहे 5 शातिर गौकश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, अवैध हथियार व गौकशी के उपकरण बरामद - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


बुधवार, नवंबर 18, 2026

मीरगंज/बरेली - गौकशी की तैयारी कर रहे 5 शातिर गौकश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, अवैध हथियार व गौकशी के उपकरण बरामद

meerganj-bareilly-5-arrested-after-encounter-cow-slaughter-equipment-recovered

जिला बरेली की मीरगंज थाना पुलिस ने कल मंगलवार की देर रात हुई मुठभेड़ के बाद 5 शातिर गौकशो को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान घायल हुए दो आरोपियो को उपचार हेतु अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। पुलिस ने गिरफ्तार किये गए आरोपियो के कब्जे से दो तमंचे, कारतूस और गौकशी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए हैं।


सीओ मीरगंज अजय कुमार ने बताया कि मीरगंज थाना पुलिस की एक टीम बीती रात क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम लभारी के जंगल में कुछ लोग गौकशी की तैयारी कर रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर दी। खुद को पुलिस से घिरा देख आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की।


पुलिस द्वारा की गयी जबाबी फायरिंग मे नन्हे उर्फ मतिया आयु 45 वर्ष, निवासी मनकरा बाएं पैर में तथा आसिफ कुरैशी आयु 38 वर्ष निवासी थाना क्षेत्र मिलक, जिला रामपुर दाहिने पैर में गोली लगने पर घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायल आरोपियों को गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मौके से  तीन अन्य गौकशो अशरफ आयु 48 वर्ष,  शेर सिंह आयु 35 वर्ष और आसन शाह आयु 58 वर्ष निवासीगण ग्राम मनकरा को भी गिरफ्तार कर लिया।


पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की तलाशी के दौरान 12 बोर और 315 बोर के दो तमंचे, 12 बोर का एक जिंदा कारतूस, 315 बोर का एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया। इसके अलावा पशु कटान में इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरण भी पुलिस के हाथ लगे हैं।


पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपियों ने 13 नवंबर को लभारी के जंगल में पशु काटने की बात स्वीकार की है। इस संबंध में मीरगंज थाने में मुकदमा संख्या 545/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 325 और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 में पहले से मुकदमा दर्ज है। पुलिस गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।

counter
अभी तक पाठक संख्या