इंटरनेट डेस्क। आंध्र प्रदेश और ओडिशा में चक्रवात अर्नब से भारी नुकसान के बाद चक्रवात मुरासु ने लोगों को नई टेंशन दे दी है। ये चक्रवात आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा है। आज तड़के चक्रवात मुरासु के लैंडफॉल की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसका प्रभाव आंध्र प्रदेश में देखने को मिल रहा है। इस राज्य में भारी बारिश का दौर जारी है। वहीं हवाएं 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हैं। इसकी रफ्तार 120 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका मौसम विभाग ने जताई है।
मौसम विभाग की ओर से आगामी 12 घंटों में दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश में भारी बारिश जारी रहने की आशंका जताई है। आज समुद्र में ऊंची लहरें उठने की भी आशंका हैं। इसका सर्वाधिक प्रभाव बापटला, कृष्णा और प्रकाशम जिलों में देखने को मिल सकता है। पुडुचेरी में चक्रवात मुरासु के प्रभाव से आधी रात से ही लगातार बारिश हो रही है। वहीं तमिलनाडु में भी बारिश का दौर जारी है। चक्रवात मुरासु के प्रभाव से आंध्र प्रदेश के चिराला इलाके में तेज हवाओं के चलते कई पेड़ उखड़ गए। आज विजयवाड़ा से जुड़ी 8 इंडिगो फ्लाइट सेवाएं रद्द कर दी गई हैं। अब तक कुल 18 उड़ानें रद्द की जा चुकी हैं। इस चक्रवात का सबसे ज्यादा प्रभाव आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु और ओडिशा में पड़ने का अलर्ट है।
राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में बारिश की गतिविधियां थमी
दूसरी आरे राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में बारिश की गतिविधियां थम गई हैं। राज्य में आगामी एक सप्ताह तक मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की प्रबल संभावना मौसम विभाग ने जताई है। आज पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान के किसी भी जिले में बारिश, आंधी या मेघगर्जन को लेकर कोई विशेष चेतावनी मौसम विभाग ने जारी नहीं की है।
PC: bbc
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें