मुरादाबाद - DJ पर गाना बजाने को लेकर हुआ बवाल, युवक की गई जान - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


मंगलवार, जून 19, 2018

मुरादाबाद - DJ पर गाना बजाने को लेकर हुआ बवाल, युवक की गई जान

रिपोर्ट -  मुरादाबाद/उत्तर प्रदेश से जिला प्रभारी सत्यवीर यादव|

डीजे पर मनपसंद गाना चलवाकर डांस करने को लेकर हुए विवाद ने इतना तूल पकड़ा कि आपस में लाठी डंडे चल गए। इसमें गंभीर रूप से घायल हुए युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। यह घटना थाना पाकबड़ा क्षेत्र में हुई। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

 पार्टी में मनपसंद गाना बंद कर दूसरा चलाने पर हुआ विवाद थाना क्षेत्र के गांव लोधीपुर निवासी राजेंद्र सिंह के बेटे शिवा के तीसरे जन्मदिन की पार्टी चल रही थी। इसमें गांव के लोगों के साथ मेहमान भी शामिल हुए। पड़ोस के गांव गिंदौड़ा का निवासी पिंटू  आयु 20 वर्ष भी आया था। रात में केक कटने के बाद डीजे पर डांस करने लगे। इसी दौरान पिंटू ने डांस करते हुए डीजे संचालक से अपनी पसंद का गाना चलाने के लिए कहा। जैसी ही वह गाना चला तो लोधीपुर के ही युवकों ने दूसरा गाना बजाने की फरमाइश कर दी। डीजे वाले ने वह गाना चलाया तो पिंटू नाराज हो गया और डीजे वाले से उलझ गया। बात बढ़ी तो उसने डीजे को बंद कर दिया। इस बात पर भड़के गांव के युवकों की पहले तो पिंटू के साथ कहासुनी हुई फिर हाथापाई होने लगी। इस दौरान दोनों पक्षों के लोग इकट्ठा हो गए और देखते ही देखते बेल्ट और फिर लाठी डंडे चलने लगे। इसमें चार-पांच लोग घायल हो गए। पिंटू के सिर में लाठी लगने से गंभीर चोट आई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पिंटू की मौत हो गई। घायलों में राजेश, सुनील, अमरपाल का इलाज चल रहा है।