सैदनगली - मंदिर के चंदे को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच चले लाठी डंडे, 2 घायल - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शुक्रवार, मार्च 11, 2022

सैदनगली - मंदिर के चंदे को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच चले लाठी डंडे, 2 घायल


आज शुक्रवार को मंदिर के चंदे को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद के बाद मारपीट हो गयी। मारपीट के दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे चले। इस घटना में दोनों पक्षों से 2 लोग घायल हो गए। मौके पर पहुँची पुलिस ने दोनों घायलों को मेडिकल के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया। जहाँ चिकित्सको ने एक की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 


प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के सैदनगली थाना क्षेत्र के गाँव बेगपुर शर्की निवासी जयपाल पुत्र मोतीराम व तेजपाल पुत्र भगवानदास के बीच आज शुक्रवार को मंदिर के चंदे को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा की दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गयी और जमकर लाठी डंडे चले। इस घटना में दोनों पक्षों से 2 लोग घायल हो गए। सैदनगली थाना पहुँचे पीड़ितों ने तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई। थाना पुलिस ने दोनों को मेडिकल के लिए सीएचसी भेज दिया। जहाँ एक घायल  गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। 


थानाध्यक्ष सैदनगली सतेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि घायलों को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है। पीड़ितों द्वारा दी गयी तहरीर व मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। 

web counter
अभी तक पाठक संख्या