चाँदपुर - अज्ञात चोरो ने ट्रैक्टर शोरूम के ताले तोड़कर उड़ाया लाखो का माल - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शुक्रवार, मार्च 11, 2022

चाँदपुर - अज्ञात चोरो ने ट्रैक्टर शोरूम के ताले तोड़कर उड़ाया लाखो का माल

newsindia17

गत रात्रि अज्ञात चोरो ने चाँदपुर - धनौरा मार्ग स्थित एक ट्रैक्टर के शोरूम के ताले तोड़कर लाखो के माल पर हाथ साफ़ कर दिया। पीड़ित ने इस सम्बन्ध में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई किये जाने की माँग की है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार चाँदपुर तहसील अन्तर्गत गाँव अकौंधा निवासी योगेंद्र राणा का धनौरा रोड पर ट्रैक्टर का शोरूम है। योगेंद्र राणा द्वारा दी गयी तहरीर में कहा गया है कि प्रतिदिन की भांति कल गुरुवार की शाम लगभग 7 बजे शोरूम बंद कर वह ग्राम अकौंधा चले गए थे। रात्रि करीब 1 बजकर 45 मिनट पर पड़ोसी राजेश कुमार ने उन्हें फ़ोन पर सूचना दी कि शोरूम के पास कुछ संदिग्ध व्यक्ति खड़े है। पड़ोसी राजेश कुमार को ये सूचना शोरूम के चौकीदार ने फोन पर दी थी। सूचना मिलने पर योगेंद्र राणा व पड़ोसी राजेश कुमार रात लगभग 2 बजे मौके पर पहुँचे। उन्होंने देखा कि शोरूम का शटर उखाड़ने व कुम्बल काटने का प्रयास किया गया था। शोरूम के पीछे जाने पर पता लगा कि चोरो ने वहाँ ताला तोड़कर 8 नए ट्रैक्टरो की बैटरी, 1 पुरानी बैटरी, 12 -13 मोबिल आयल की कैन जो साढ़े 8 लीटर की होती है के साथ ही कंप्यूटर सेट, एलईडी व सीपीयू गायब कर दिया है।

पीड़ित योगेंद्र राणा ने घटना की सूचना तुरंत ही डायल 112 पर दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस  मुआयना किया है। योगेंद्र राणा ने उक्त घटना के सम्बन्ध में तहरीर देकर कार्रवाई किये जाने की माँग की है।  
web counter
अभी तक पाठक संख्या