| मृतक दंपत्ति की फाइल फोटो |
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली शहर के नजीबाबाद रोड स्थित शिवलोक कॉलोनी के रहने वाले समाजवादी व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव राजेश अग्रवाल आयु 55 वर्ष और उनकी पत्नी बबीता उर्फ़ बबली आयु 45 वर्ष 28 फरवरी की रात से गायब थे। दंपति की कोई संतान नहीं है, इसलिए शुरुआत में कई दिनों तक किसी को कोई पता नहीं चल सका। एक हफ्ते तक लगातार मोबाइल बंद रहने पर राजेश के रिश्तेदारों को कुछ शक हुआ और खोजबीन शुरू की। रिश्तेदारों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज करवाई थी। इसके बाद कल शुक्रवार को परिजनों ने एसपी से दंपति को खोज निकालने की गुहार लगाई थी। शहर कोतवाली पुलिस शिकायत के बाद मामले की जांच में जुटी थी। पुलिस ने शुक्रवार की रात ब्यूटी पार्लर पर काम करने वाली गांव हमीरपुर निवासी रूमा तक पहुंची। शक होने पर उसके बेटे को भी हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की। पुलिस पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि उन्होंने दो अन्य लोगों के साथ मिलकर दंपति की हत्या कर दी है और शवों को अपने घर के अंदर दबा दिया है। पुलिस ने जमीन से शवों को निकाल लिया है। पुलिस ने मां-बेटे के साथ ही दो अन्य हत्यारोपितों को भी गिरफ्तार किया है।
बताया जाता है कि, ब्यूटी पार्लर पर काम करने वाली रूमा के पति की काफी समय पहले ही मौत हो गई थी। पुलिस का कहना है कि रूमा के घर का खर्च पार्लर से ही चल रहा था। रूमा का दंपति के घर भी आना-जाना था। रूमा की नजर दंपति की प्रॉपर्टी पर थी। पूछताछ में महिला ने राजेश से संबंध होने की बात भी स्वीकार की है।
| अभी तक पाठक संख्या |