हसनपुर - रंग एकादशी जुलूस के दौरान चंदे को लेकर हुए विवाद के चलते दबंगो ने युवक को मारपीट कर किया घायल - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


मंगलवार, मार्च 15, 2022

हसनपुर - रंग एकादशी जुलूस के दौरान चंदे को लेकर हुए विवाद के चलते दबंगो ने युवक को मारपीट कर किया घायल

newsindia17

गत रात्रि जनपद अमरोहा के रहरा थाना क्षेत्र में एक गाँव के कुछ दबंगो ने एक युवक के साथ जमकर मारपीट की। मारपीट में घायल हुए युवक को उपचार हेतु सीएचसी में भर्ती कराया गया है। घायल युवक की पत्नी द्वारा मामले की तहरीर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई किये जाने की माँग की है। 


मारपीट में घायल हुए युवक नरेश की पत्नी ओमवती ने पुलिस को दी गयी तहरीर में कहा है कि कल सोमवार की रात गाँव में रंग एकादशी का जुलूस निकाला जा रहा था। इसी दौरान चंदे को लेकर गाँव के कुछ दबंगो ने उसके पति के साथ मारपीट की। नरेश को घायलवस्था में एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। ओमवती द्वारा पुलिस को दी गयी तहरीर में गाँव के ही दो युवको बंटी व गुड्डू को नामजद किया गया है। तहरीर मिलने पर पुलिस ने निजी नर्सिंग होम में भर्ती नरेश को मेडिकल परिक्षण हेतु सीएचसी रहरा भेज दिया। जहाँ नरेश की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। 


रहरा थाना प्रभारी अमर सिंह का कहना है कि घायल की मेडिकल रिपोर्ट व पत्नी द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी। 

web counter
अभी तक पाठक संख्या