धामपुर - मेढ़ सभा के तत्वाधान में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में महिलाओ ने जमकर खेली होली, दी शुभकामनाये - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


बुधवार, मार्च 16, 2022

धामपुर - मेढ़ सभा के तत्वाधान में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में महिलाओ ने जमकर खेली होली, दी शुभकामनाये

newsindia17

रंग एकादशी के साथ ही होली का हुड़दंग शुरू हो चुका है। इस दौरान जगह जगह पर हुरियारों को होली की मस्ती में झूमते नाचते गाते देखा जा सकता है। 5 दिवसीय होली के हुड़दंग का प्रारम्भ होते ही विभिन्न संस्थाओ के बैनर तले होली मिलन कार्यक्रम आयोजित कर शुभकामनाये देने का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। 


इसी क्रम में मेढ़ सभा के तत्वाधान में नगर के मोहल्ला खतियान स्थित सुनारो वाले शिव मंदिर पर महिलाओ द्वारा होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओ ने ढोलक की थाप व डीजे की धुनों पर जमकर नृत्य किया व एक दूसरे को गुलाल लगाकर पुष्प वर्षा कर होली की शुभकामनाये दी। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित रही उमा वर्मा ने  गली गली पिचकारी चले, लूट लिया तूने मनमोहन मुरारी, कमलेश वर्मा ने भागा रे भागा नंदलाला राधा ने पकड़ा रंग डाला, सुमन वर्मा ने आज बृज में होली रे रसिया, दीपमाला ने होली खेल रहे नन्दलाल गोकुल की कुंज गली में, ओमवती ने होली आई रे कन्हाई गाकर वातावरण को भक्ति व होली के रंगो सराबोर कर दिया। उमा वर्मा ने होली के महत्त्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्राचीन मान्यताओं के अनुसार राजा हिरण्यकुश के बार बार मना करने पर भी उनका पुत्र प्रहलाद भगवान विष्णु की उपासना करते थे। इससे क्रोधित हुए राजा ने प्रहलाद को कई बार विभिन्न तरीको से मारने का प्रयास किया मगर प्रहलाद को कुछ नहीं हुआ। हिरण्यकुश की बहन होलिका को वर प्राप्त था कि अग्नि उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकती है। राजा ने होलिका की गोद में प्रहलाद को बैठाकर अग्नि में जलाना चाहा मगर भगवान की कृपा से उसे कुछ नहीं हुआ जबकि होलिका जलकर भस्म हो गयी। इसके बाद से ही असत्य पर सत्य की विजय के रूप में होली का त्यौहार मनाया जाता है। 


कार्यक्रम में लक्ष्मी वर्मा, महिमा वर्मा, सुमन वर्मा, दीपमाला वर्मा, उमा वर्मा, माया वर्मा, कंचन वर्मा, बीना वर्मा, दीपमाला, दीपा वर्मा, ज्योति वर्मा, नेहा वर्मा, नमिता वर्मा, नमिता, शालिनी, मंजू, नीलम वर्मा, कमलेश वर्मा, सुनीता चौहान, सुधा बिश्नोई, गजनी सिंह, ओमवती, प्रेमवती आदि ने मधुर गीतों का गायन कर वातावरण को मंत्रमुग्ध कर दिया कार्यक्रम के आयोजन में नरेश वर्मा और सौरभ वर्मा का विशेष सहयोग रहा। 

web counter
अभी तक पाठक संख्या