आज रविवार को स्योहारा -धामपुर मार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियाँ उजाड़ दी। इस हादसे मे अनियंत्रित हुई तेज रफ्तार ट्रैकटर - ट्राली की टक्कर लगने पर बाइक सवार 28 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजने के साथ ही मामले की जाँच शुरू कर दी है। बताया गया कि मृतक की एक माह पूर्व ही शादी हुई थी। इस घटना के बाद से परिजनो मे कोहराम मचा हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहसिन आयु 28 वर्ष पुत्र जमील, निवासी मोहल्ला वीरथला, शेरकोट अपने साथी इमरान पुत्र हस्सू पहलवान के साथ बाइक द्वारा अपनी बुआ के घर सिलेंडर देने स्योहारा गया था। वापस आते समय धामपुर मार्ग पर स्थित फव्वारे से कुछ आगे निकलते ही पीछे से काल बनकर आयी एक तेज रफ्तार ट्रेक्टर ट्राली ने इनकी बाइक को रौंद दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ये टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवारो को संभलने का भी मौका नही मिल सका। टककर लगने पर मोहसिन बाइक से नीचे गिरा और ट्रैक्टर के पहिये के नीचे आ गया। बताया गया कि ट्रेक्टर का पहिया मोहसिन के पेट के ऊपर से गुजर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। गनीमत रही कि उसका साथी इमरान इस हादसे में बाल-बाल बच गया, उसे केवल मामूली चोटें आई हैं।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक स्योहारा संजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने ट्रेक्टर ट्राली को कब्जे मे ले लिया है। युवक के शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। मृतक के परिजनो द्वारा दी जाने वाली तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
![]() |
| अभी तक पाठक संख्या |
.png)
