बजट जनता की भावनाओं के अनुरूप होगा: देवड़ा - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


बुधवार, मार्च 09, 2022

बजट जनता की भावनाओं के अनुरूप होगा: देवड़ा

भोपाल। मध्यप्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने आज विधानसभा में पेश किए जाने वाले वित्तीय वर्ष 2022-23 के बजट को लेकर कहा कि यह बजट जनता की भावनाओं के अनुरूप होगा।

श्री देवड़ा ने विधानसभा में राज्य सरकार का आम बजट पेश करने से पूर्व अपने ट्वीट के माध्यम से कहा कि मध्यप्रदेश सरकार का यह बजट जनता की भावनाओं के अनुरूप होगा, जनहित का बजट होगा। इस बजट में सभी वर्गों का विशेष रूप से ख्याल रखा जाएगा। इससे पहले उन्होंने बजट प्रस्तुति से पहले घर पर पत्नी के पूजा-अर्चना की।

मध्यप्रदेश विधानसभा में आज राज्य सरकार का वित्तीय वर्ष 2022-23 का बजट पेश किया जाएगा।