CBSE 12वीं कक्षा का परिणाम जारी, इतने प्रतिशत स्‍टूडेंट्स हुए पास, यहां पर देखें अपना रिजल्ट - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


गुरुवार, मई 14, 2026

CBSE 12वीं कक्षा का परिणाम जारी, इतने प्रतिशत स्‍टूडेंट्स हुए पास, यहां पर देखें अपना रिजल्ट

इंटरनेट डेस्क। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) की ओर से 12वीं का परिणाम घोषित कर दिया गया है। सीबीएसई 12वीं परीक्षा में 85 प्रतिशत से अधिक विद्याथि्यों को सफलता मिली है। इसमें कुल 85.20 प्रतिशत स्‍टूडेंट्स पास हुए हैं। ये परिणाम गत साल से 3% कम है।

इस परीक्षा में कुल 94,028 छात्रों ने 90% से ज्‍यादा और 17,113 बच्‍चों ने 95% से ज्‍यादा नंबर स्‍कोर किए हैं। छात्राओं का परिणाम 88.86% रहा है, जबकि छात्रों का परिणाम 82.23% रहा है। लड़कियों का रिजल्‍ट लड़कों से 6.73% बेहतर रहा है। ट्रांसजेंडर स्‍टूडेंट्स का रिजल्‍ट 100% है।

इस बार लगभग 17 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन की ओर से इस बार भी मैरिट लिस्ट जारी नहीं की है। विद्यार्थी अपना परिणाम cbse.gov.in पर चेक कर सकते हैं। वहीं सब्जेक्ट वाइज अंक जानने के लिए एसएमएस भेजकर रिजल्ट प्राप्त किय जा सकता है।

PC:jagran
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें