Political Gossip: अनबझागन की मेकदातु परियोजना पर सर्वदलीय बैठक बुलाने की अपील - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


बुधवार, मार्च 09, 2022

Political Gossip: अनबझागन की मेकदातु परियोजना पर सर्वदलीय बैठक बुलाने की अपील

पुड्डुचेरी। अखिल भारतीय अन्ना मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) के पूर्वी सचिव ए अनबझागन ने पुड्डुचेरी के मुख्यमंत्री एन रंगास्वामी से बुधवार को अपील की कि वह कर्नाटक सरकार के कावेरी नदी पर मेकेदातु मे गैरकानूनी तरीके से जलाश्य बनाये जाने के विरोध में सर्वदलीय बैठक बुलाएं।

अनबझागन ने अपने बयान में कहा कि अगर ऐसा होता है तो कावेरी नदी के अंतिम छोर कराईकल में भयानक सूखा पड़ेगा। उन्होंने मांग की कि श्री रंगास्वामी जो किसानों के कल्याण के लिए चितित हैं उन्हें जल्द ही सर्वदलीय बैठक बुलानी चाहिए।

अन्नाद्रमुक के नेता ने कहा कि जो भी पार्टी कर्नाटक में सत्ता में रही हैं उसने कावेरी जल बंटवारे पर उच्चतम न्यायालय के फैसले का सम्मान नहीं किया है तथा वह तमिलनाडु और पुड्डुचेरी को कावेरी जल के उचित हिस्से को उपलब्ध नहीं करा पायी है। भाजपा सरकार ने जलाश्य बनाने के लिए राशि वितरित की थी जिसके बाद कांग्रेस पार्टी ने तमिलनाडु में डीएमके के साथ मिलकर इस मामले पर चिता व्यक्त करते हुए पदयात्रा निकाली थी।

उन्होंने आरोप लगाया कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने सभी सहयोगी पार्टियों के साथ मिलकर कावेरी जल विवाद पर निदा करने में असमर्थ रहे हैं। अनबझागन ने जोर देकर कहा कि तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री तथा अन्ना द्रमुक के वरिष्ठ नेता ई के पलानीस्वामी तथा श्री ओ पनीरसेल्वम तमिलनाडु सरकार से इस मामले पर सर्वदलीय बैठक बुलाने का निवेदन कर रहे थे।