चंदौसी - धूमधाम से मनाई गयी बाबा साहब की 131वी जयंती, निकली भव्य शोभा यात्रा - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


गुरुवार, अप्रैल 14, 2022

चंदौसी - धूमधाम से मनाई गयी बाबा साहब की 131वी जयंती, निकली भव्य शोभा यात्रा

newsindia17

आज 14 अप्रैल गुरुवार को चंदौसी में भारतीय संविधान के रचयिता भारत रत्न डा0 भीमराव अम्बेडकर की 131 वी जयंती धूमधाम से मनाई गयी। इस अवसर पर नगर के खुर्जा गेट स्थित अम्बेडकर पार्क से भव्य शोभायात्रा निकाली गयी। शोभायात्रा में शामिल आकर्षक झाँकियो ने दर्शको का मन मोह लिया। 


डा0 भीमराव अम्बेडकर जयंती पर निकाले जाने वाली शोभायात्रा दोपहर लगभग 3 बजे खुर्जा गेट स्थित अम्बेडकर पार्क में स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर प्रारम्भ हुई। शोभायात्रा का उद्घाटन उपजिलाधिकारी राजपाल सिंह, क्षेत्राधिकारी आलोक सिद्धू, तहसीलदार दीपक चौधरी व अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व  कोर्डिनेटर सतीश प्रेमी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। शोभायात्रा अजंता टाकीज रोड, कैथल गेट, ब्रह्म बाजार, फड़ियाई बाजार, घंटाघर, संभल गेट, रामस्वरुप रोड, कोतवाली रोड, फव्वारा चौक, आजाद रोड होते हुए मालगोदाम आंबेडकर पार्क पहुंच कर संपन्न हुई। जहां सभा का आयोजन किया गया। सभा में वक्ताओं ने बाबा साहेब के जीवन पर प्रकाश डाला। अतिथितियों को सम्मानित किया गया।


इस अवसर पर समिति अध्यक्ष सूर्यजीत सिंह, ओमप्रकाश पिप्पल, प्रवीण कुमार बंटी, योगेश कुमार, जसवंत सिंह, डॉ. सुशील, सतीश शर्मा, कपिल गुप्ता, गोपेश, कपिल मोनू, गवेंद्र, नरेंद्र कुमार, प्रमोद वाल्मीकि, मनोज दिवाकर, रोहित दिवाकर, थानेश्वर दयाल आदि थे। पालिकाध्यक्ष इंदु रानी, भाजपा जिलाध्यक्ष ओमवीर सिंह खड़गवंशी समेत तमाम भाजपाई शामिल रहे। सुरक्षा के मद्देनजर कोतवाली पुलिस मुस्तैद रही।

web counter
अभी तक पाठक संख्या