जिला अमरोहा के हसनपुर थाना क्षेत्र मे गत 2 जून को हुई एक विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। आज शुक्रवार को न्याय की गुहार लगाने कलेक्ट्रेट पहुंचे मृतका के मायके पक्ष वालो ने जोरदार प्रदर्शन किया। परिजनो का कहना है कि उनकी बेटी की दहेज के लिए गला घोंटकर हत्या की गयी है लेकिन स्थानीय पुलिस इस मामले को गंभीरता से नही ले रही है। परिजनो ने इस मामले मे एक रसूखदार भाजपा नेता पर भी हस्तक्षेप करने व आरोपियो को बचाने का आरोप लगाया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सैदनगली थाना क्षेत्र के गाँव तरारा निवासी शीशपाल सिंह की पुत्री प्रतिभा उर्फ़ पिंकी आयु 24 वर्ष का विवाह करीब 3 वर्ष पूर्व थाना क्षेत्र के गाँव शाहपुर कलां निवासी सोनू पुत्र चेतराम के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल वालो ने अतिरिक्त दहेज की मांग करते हुए प्रतिभा को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। मृतका की चाची भावना का कहना है कि प्रतिभा की मौके स्वभाविक नही है बल्कि दहेज लोभी ससुराल वालो ने उसकी गला घोंटकर हत्या की है। परिजनो का कहना है कि हम अपनी बेटी के लिए न्याय चाहते है और दोषियो के लिए कड़ी सजा की मांग करते है।
आज शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे मृतका के परिजनो ने स्थानीय पुलिस पर की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाये। परिजनो का आरोप है कि स्थानीय पुलिस इस संवेदनशील मामले मे भी मनमानी कर रही है और जाँच को भटकाने का प्रयास किया जा रहा है। आरोप है कि साक्ष्यो के बाद भी पुलिस आरोपियो के खिलाफ कार्रवाई करने मे लापरवाही कर रही है। परिजनो का कहना है कि इस मामले को दबाने पर भाजपा के एक स्थानीय नेता द्वारा पुलिस पर लगातार दबाब बनाया जा रहा है।
कलेक्ट्रेट पहुँचे मृतका के मायके पक्ष वालो ने इस मामले की निष्पक्ष जाँच कर आरोपियो के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए जिलाधिकारी को एक ज्ञापन भी दिया। ज्ञापन मे इस पूरे घटनाक्रम व पुलिस की भूमिका की जांच जिलाधिकारी की निगरानी मे कराये जाने व मृतका को न्याय दिलाते हुए नामजद आरोपियो को अविलम्ब गिरफ्तार करने की मांग की गयी है।
![]() |
| अभी तक पाठक संख्या |

