
भोपाल: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिह चौहान ने खरगोन हिंसा में घायल शिवम शर्मा के स्वास्थ्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए आज कहा कि वह शीघ्र स्वस्थ होगा। श्री चौहान ने अपने ट्वीट में कहा कि शिवम के उपचार और देखभाल की समुचित व्यवस्था की गई है। संतोष की बात है कि उसकी स्थिति पहले से बेहतर है।
शिवम के उपचार और देखभाल की समुचित व्यवस्था की गई है। यह संतोष की बात है कि उसकी स्थिति पहले से बेहतर है।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) April 15, 2022
हम सबकी शुभकामनाएं शिवम के साथ हैं, वह शीघ्र स्वस्थ होगा। https://t.co/GQZVYtiFIu
उन्होंने कहा कि सबकी शुभकामनाएं शिवम के साथ हैं, वह शीघ्र स्वस्थ होगा। खरगोन में पिछले दिनों हुई हिसा में 16 साल का शिवम गंभीर घायल हो गया था। उसका इंदौर के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। शिवम को चार दिन बाद कल होश आ गया। इंदौर कलेक्टर मनीष सिह ने कल अस्पताल में शिवम के परिवार से मुलाकात की।