![]() |
समाचार सुने .... |
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम मुकर्रमपुर के निवासी पुष्पेंद्र सिंह की पुत्री साक्षी आयु 12 वर्ष आज शुक्रवार को अन्य बच्चो के साथ जंगल गयी थी। इसी दौरान गन्ने के खेत से निकले एक गुलदार ने अचानक ही उस पर हमला कर दिया। इस हमले मे बच्ची के गर्दन व चेहरे पर गंभीर चोटे आयी है। साक्षी के साथ मौजूद रहे बच्चो द्वारा शोर मचाने पर आसपास काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे। गंभीर रूप से घायल हुई बच्ची को ग्रामीणो ने उपचार हेतु सीएचसी मे भर्ती कराया। जहाँ उसकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल से भी बच्ची को मेरठ रेफर किया गया है।
गुलदार द्वारा किये गए हमले पर आक्रोशित ग्रामीणो ने वन विभाग से गांव मे पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ने की मांग की है। क्षेत्र के बढ़ रहे गुलदार के हमलो से ग्रामीणो मे भय व्याप्त है। घटना की जानकारी मिलने पर वन रेंजर बिजनौर महेश गौतम ने भी अस्पताल जाकर पीड़िता का हालचाल जाना।
![]() |
अभी तक पाठक संख्या |