फरीदपुर/जिला बरेली - प्रेम सम्बन्धो के कारण पनपी रंजिश मे दबंगो ने युवक को मारी गोली, पुलिस मामले की जाँच मे जुटी - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शनिवार, फ़रवरी 15, 2025

फरीदपुर/जिला बरेली - प्रेम सम्बन्धो के कारण पनपी रंजिश मे दबंगो ने युवक को मारी गोली, पुलिस मामले की जाँच मे जुटी

www.newsindia17.com
जिला बरेली के फरीदपुर थाना क्षेत्र से प्रेम सम्बन्धो व रंजिश के चलते दबंगो द्वारा गाँव के ही एक युवक को गोली मारकर घायल किये जाने का मामला प्रकाश मे आया है। पुलिस ने घायल हुए युवक को उपचार हेतु सीएचसी फरीदपुर मे भर्ती कराया। जहाँ प्राथमिक चिकित्सा के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस आरोपियो से पूछताछ मे जुटी है।


उक्त घटना मे घायल हुए रजत गंगवार आयु 22 वर्ष पुत्र हीरालाल, निवासी गाँव हाजीपुर खजुरिया ने बताया कि वह कल शुक्रवार को किसी काम से फरीदपुर आया था। रात के समय जब वह अपनी बाइक से वापस जा रहा था। ढकनी गाँव के पास से बाइक व स्कूटी पर सवार गाँव हाजीपुर खजुरिया निवासी अनिल गंगवार, उसके भाई सुनील, पिता महिपाल गंगवार व एक अज्ञात ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। आरोप है कि ढकनी पुल से आगे पहुंचने पर अनिल ने उसकी चलती बाइक पर पैर मारा था। रजत ने बाइक रोककर अनिल की इस हरकत का विरोध किया था। इसी दौरान अनिल ने उसे जान से मारने की नीयत से तमंचा निकाल लिया और छीनने के दौरान उस पर फायर कर दिया। तमंचे से चली ये गोली रजत के बांये पैर मे लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने रजत को उपचार हेतु सीएचसी फरीदपुर मे भर्ती कराया। जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।


सीओ फरीदपुर आशुतोष शिवम ने बताया कि पीड़ित व आरोपी पक्ष के बीच प्रेम सम्बन्धो के कारण रंजिश चल रही थी। पीड़ित द्वारा तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। पूछताछ के लिए पिता व पुत्र को थाने बुलाया गया है। पुलिस मामले की जांच मे जुटी है।  

conter12
अभी तक पाठक संख्या