हसनपुर/जिला अमरोहा - दो पक्षो के बीच मामूली कहासुनी से शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष मे बदला, महिला की अंगुली कटी - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


बुधवार, अगस्त 19, 2026

हसनपुर/जिला अमरोहा - दो पक्षो के बीच मामूली कहासुनी से शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष मे बदला, महिला की अंगुली कटी

hasanpur-amroha-do-pakshon-ke-beech-mamuli-kahasoni-se-khooni-sangharsh-mahila-ki-anguli-kati

जिला अमरोहा के हसनपुर कोतवाली क्षेत्र से मामूली कहासुनी को लेकर दो पक्षो के बीच हुए विवाद में मारपीट होने का मामला प्रकाश मे आया है। इस दौरान दोनो पक्षो की ओर से लाठी डंडो के साथ हुए हमले मे 7 लोग घायल हो गए। इसी दौरान धारदार हथियार से वार किये जाने पर एक महिला के हाथ की अंगुली भी कट गयी। इस मामले मे दोनो पक्षो की ओर से पुलिस को तहरीर दी गयी है।


थाना क्षेत्र के गाँव मुबारकपुर कलां का निवासी कपिल ने पुलिस को दी गयी तहरीर मे बताया कि वह अपने परिवार के साथ घर पर था। इसी दौरान वहाँ आये अनूप, रोहित, पुनीत और शमशेर ने गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि इस अभद्र व्यवहार का विरोध करने पर उन्होंने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में कपिल के अलावा उसकी बहन मोनिका, मां प्रेमवती, भाई राहुल और विपिन घायल हो गए। कपिल के मुताबिक इस हमले के दौरान धारदार हथियार से किये गए वार की चपेट मे आकर उसकी मां प्रेमवती की अंगुली भी कट गई। घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।


उक्त मामले मे दूसरे पक्ष की ओर से अनूप ने भी पुलिस को तहरीर दी। उसकी शिकायत के आधार पर राहुल, कपिल, विपिन और अमर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इस तरह दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर पुलिस ने कुल आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।


कोतवाली प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि दोनों पक्षों से प्राप्त तहरीरों के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।

free web counter
अभी तक पाठक संख्या