शाहजहाँपुर - कांट-जलालाबाद पर अनियंत्रित हुई मिनी बस ने ईको वैन व ऑटो को मारी टक्कर, हादसे मे 12 घायल, मची चीख पुकार - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


मंगलवार, अगस्त 18, 2026

शाहजहाँपुर - कांट-जलालाबाद पर अनियंत्रित हुई मिनी बस ने ईको वैन व ऑटो को मारी टक्कर, हादसे मे 12 घायल, मची चीख पुकार

https://newsindia17.com/shahjahanpur-kant-jalalabad-mini-bus-eco-van-auto-accident-12-injured
एआई जनरेटेड इमेज 

आज मंगलवार की सुबह कांट -जलालाबाद मार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में बाद अफरातफरी मच गयी। यहाँ एक तेज रफ्तार मिनी बस एक वाहन से टकराने के बाद ईको वैन और ऑटो से जा टकराई। इस भीषण हादसे मे ऑटो सवार 6 लोगो सहित कुल 12 लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलो को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया। जहाँ उनकी हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।


प्राप्त जानकारी के मुताबिक आज मंगलवार की सुबह पंजाब की ओर जा रही एक मिनी बस कांट-जलालाबाद मार्ग स्थित गांव बलीपुर के पास पहुंचने पर एक वाहन से जा टकराई। टक्कर लगने पर अनियंत्रित हुई मिनी बस ने सड़क से गुजर रही एक ईको वैन तथा ऑटो को भी अपनी चपेट में ले लिया। इस भीषण हादसे में ऑटो में सवार छह लोग घायल हो गए। इसके अलावा मिनी बस में सवार यात्रियों समेत कुल 12 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है।


वाहनो के टकराने पर हुई तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने क्षतिग्रस्त वाहनों में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए मदद की। इसके बाद पुलिस को हादसे की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। बताया जा रहा है कि कुछ घायलों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल में रेफर किया गया।


हादसे के बाद कांट-जलालाबाद मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। सड़क पर क्षतिग्रस्त वाहन खड़े होने के कारण दोनों ओर वाहनों की आवाजाही में परेशानी हुई। पुलिस ने वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात व्यवस्था को सामान्य कराया।


पुलिस हादसे की वास्तविक वजह का पता लगाने में जुटी है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि हादसे में घायल सभी लोगों का उपचार कराया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

free counter
अभी तक पाठक संख्या