सुनगढ़ी/जिला पीलीभीत - शादी का झाँसा देकर किया युवती का शारीरिक शोषण, बनाई अश्लील वीडियो, मुकदमा दर्ज - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शुक्रवार, अगस्त 21, 2026

सुनगढ़ी/जिला पीलीभीत - शादी का झाँसा देकर किया युवती का शारीरिक शोषण, बनाई अश्लील वीडियो, मुकदमा दर्ज

https://www.newsindia17.com/2026/08/sungarhi-pilibhit-shadi-ka-jhansa-dekar-yuvati-ka-sharirik-shoshan-ashleel-video-mukadma-darj.html

जिला पीलीभीत के सुनगढ़ी थाना क्षेत्र से नशीला पदार्थ खिलाकर युवती के साथ दुष्कर्म किये जाने का मामला प्रकाश मे आया है। आरोप है कि युवक ने इस घटना का अश्लील वीडियो बना लिया और वायरल करने की धमकी देकर लम्बे समय तक युवती का शारीरिक शोषण किया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर एससी एसटी एक्ट समेत कई गंभीर धाराओ मे मुकदमा दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी है।


पीड़िता ने पुलिस को दी गयी तहरीर मे बताया कि नमन नामक युवक ने शादी करने का झांसा देकर उसे प्रेम जाल मे फंसा लिया और कई बार शारीरिक सम्बन्ध बनाये। पीड़िता के अनुसार नमन से शादी करने के लिए कहने पर वह हमेशा किसी बहाने से टाल देता था। युवती का आरोप है कि नमन के पिता रामगोपाल को भी इस पूरे मामले की जानकारी थी।


तहरीर के अनुसार गत 13 अगस्त की सुबह नमन युवती को लेकर रेलवे स्टेशन के पास स्थित अपने दोस्त सोनू कटियार के कमरे पर पहुँचा। जहाँ नमन ने बिरयानी में नशीला पदार्थ मिलाकर युवती को खिला दिया। बिरयानी खाने के बाद बेहोश हुई युवती के साथ नमन ने दुष्कर्म किया और घटना का वीडियो भी बना लिया। पीड़िता के मुताबिक, होश में आने के बाद घटना का विरोध किये जाने पर आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी दी। घर पहुंची युवती ने रोते बिलखते अपने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन आरोपी के घर शिकायत लेकर पहुंचे। आरोप है कि वहां आरोपी के परिजनों ने उनके साथ गालीगलौज की, जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया और जान से मारने की धमकी दी।


मामले की शिकायत मिलने के बाद सुनगढ़ी पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि युवती द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है और मामले में उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


सीओ सिटी अमरनाथ वर्मा ने बताया कि प्रकरण की विवेचना की जा रही है। आरोपों और साक्ष्यों की जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

free counter
अभी तक पाठक संख्या