![]() |
मारपीट में घायल हुए अरमाना के बुआ फूफा, अरमाना व आरोपी नदीम |
उत्तर प्रदेश के जिला रामपुर से पति -पत्नी के बीच हुए विवाद को सुलझाने बेटी के ससुराल गए पिता व अन्य रिश्तेदारो पर ससुराल पक्ष वालो ने हमला कर दिया। इस हमले के दौरान दामाद ने ससुर की गोली मारकर हत्या कर दी। इस मारपीट मे विवाहिता की बुआ व एक अन्य रिश्तेदार घायल हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजने के साथ ही घायल को उपचार हेतु अस्पताल मे भर्ती कराया है। पुलिस आरोपियो की तलाश मे जुटी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मुरादाबाद के मूंढापांडे थाना क्षेत्र के गाँव सिरसाखेड़ा निवासी अफसर अली आयु 55 वर्ष की पुत्री अरमान का निकाह वर्ष 2020 मे जिला रामपुर एक गाँव सिलईबड़ा निवासी नदीम के साथ हुआ था। बताया गया कि निकाह के बाद से ही पति -पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। इस विवाद को सुलझाने के लिए कल बुधवार की देर शाम अफसर अली अपनी पत्नी मुख़्तरी, बहन शन्नो व बहनोई इस्लाम के साथ बेटी के ससुराल गए थे। वहां दोनो पक्षो के बीच चल रही पंचायत के दौरान अरमाना के ससुराल वालो ने अचानक ही अफसर अली व उसके अन्य रिश्तेदारो पर फावड़ा व धारदार हथियारो से हमला कर दिया। इसी दौरान नदीम मे पिस्टल निकाल ली और अपने ससुर अफसर अली पर गोली चला दी। ये गोली अफसर अली के सिर मे लगी और उनकी मौके पर ही मौत हो गयी। घटना के बाद नदीम के परिजन पिता सितार अहमद, भाई कदीम, जीजा उमर व बहन नूरजहाँ मौके से फरार हो गए जबकि वह वही शव के पास बैठ गया।
गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर जुटे पड़ोसियों ने फोन द्वारा एम्बुलेंस व पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा तथा घायलो को उपचार हेतु अस्पताल मे भर्ती कराया। नदीम भी एम्बुलेंस मे बैठकर अस्पताल पहुंच गया। जहाँ पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। अरमाना ने बताया कि उसका पति नदीम दिल्ली मे काम करता है और उसने वही पर दूसरी शादी कर ली थी। इसी के चलते वह उसके साथ मारपीट करता था। मुख़्तरी ने बताया कि इस सबके चलते 3 वर्ष पूर्व वह अपनी बेटी अरमाना को अपने साथ ले आये थे। उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस से भी की थी। बाद मे पुलिस द्वारा समझाये जाने व कार्रवाई के डर के चलते नदीम अप्रैल मे अरमाना को वापस अपने साथ ले गया था। इस सबके कुछ दिनो बाद ही नदीम ने फिर से अरमाना के साथ मारपीट शुरू कर दी थी। इस मामले को सुलझाने के लिए ही कल बुधवार की शाम वे सब अरमाना के ससुराल गए थे।
एसपी रामपुर विद्या सागर मिश्र ने बताया कि पति -पत्नी के बीच चल रहे विवाद को सुलझाने हेतु चल रही पंचायत के दौरान ससुराल पक्ष ने युवती के मायके वालो पर हमला किया था। इसी दौरान गोली लगने पर अफसर अली की मौत हो गयी है। पुलिस ने आरोपी नदीम को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है। जल्द ही अन्य आरोपियो को भी गिरफ्तार कर लिया जायेगा।