Kerala के नए मुख्यमंत्री बनेंगे कांग्रेस नेता वीडी सतीशन, हो गया है नाम का ऐलान - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


गुरुवार, मई 14, 2026

Kerala के नए मुख्यमंत्री बनेंगे कांग्रेस नेता वीडी सतीशन, हो गया है नाम का ऐलान

इंटरनेट डेस्क। चुनाव नतीजे घोषित होने के दस दिन बाद आज केरलम के सीएम पद पर सस्पेंस खत्म हो गया है। सीएम पद के लिए कांग्रेस नेता वीडी सतीशन के नाम का ऐलान हो गया है। केरलम में सीएम पद के लिए तीन नाम केसी वेणुगोपाल, रमेश चेन्नीथला और वीडी सतीशन का नाम चल रहा था।

कांग्रेस आलाकमान की ओर से आज आज सतीशन के नाम पर मुहर लगा दी गई है। वह पारावूर सीट से विधायक हैं। खबरों के अनुसार, केरलम सीएम पद के लिए सांसद केसी वेणुगोपाल को राहुल गांधी की पहली पसंद माना जा रहा था।

आपको बता दें कि केरलम में यूडीएफ ने 140 में से 102 सीटों पर जीत दर्ज की। इसमें से कांग्रेस को 63 सीटों पर जीत दर्ज की थी। बताया जा रहा है कि बैठक में 75-80% विधायकों ने केसी वेणुगोपाल को समर्थन दिया था। वीडी सतीशन को केवल 6 विधायकों का समर्थन मिला था। बैठक के बाद तीन पूर्व प्रदेश अध्यक्षों ने सतीशन के नाम का समर्थन किया था।

PC:aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें