भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की एक महत्वपूर्ण बैठक डबाकरा हाल में आयोजित की गई। इस बैठक में संगठन की मजबूती और किसानों के ज्वलंत मुद्दों पर गहन रणनीति तैयार की गई। बैठक का मुख्य आकर्षण ब्लॉक कार्यकारिणी का विस्तार रहा, जिसमें सर्वसम्मति से अरुण कुमार को नहटौर का नया ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
ब्लॉक अध्यक्ष पद के लिए अरुण कुमार के नाम की घोषणा होते ही कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई। उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कहा कि अरुण कुमार के युवा नेतृत्व से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और क्षेत्र में किसानों की आवाज और अधिक मजबूती से बुलंद होगी।
बैठक के दौरान किसानों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर भी विस्तार से चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं ने बिजली की अनियंत्रित कटौती और सिंचाई की दिक्कतों को लेकर गहरा रोष व्यक्त किया। बैठक में निर्णय लिया गया कि जल्द ही बिजली संबंधी समस्याओं के समाधान हेतु एसडीओ बिजली विभाग को एक ज्ञापन सौंपा जाएगा। वक्ताओं ने जोर देकर कहा कि संगठन की असली शक्ति किसानों की एकता में है। गांव-गांव जाकर किसानों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया गया।
डबाकरा हाल मे आयोजित उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता शौकत अंसारी ने की तथा संचालन आदित्य दहिया द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला सचिव जगत सिंह डवास, जिला उपाध्यक्ष चौधरी सुखवीर कुमार, अशोक सैनी, आलोक डवास, विजेंद्र सिंह, सोनू सैनी, नरेंद्र सैनी, शिवनाथ सैनी, रफीक अहमद, रईस अहमद, आदेश कुमार, अंकित कुमार भोले, कालू डवास, धर्मवीर सिंह, नीरज कुमार, सुमित शर्मा, मुदित त्यागी, सुंदर सिंह, राजवीर सिंह, सुमित कुमार, छोटू, हेमेंद्र राठी, कुलमणी और दिवाकर सिंह सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
![]() |
| अभी तक पाठक संख्या |

