जिला रामपुर की बिलासपुर कोतवाली पुलिस ने कल मंगलवार की देर रात हुई मुठभेड़ के बाद दो बदमाशो को घायलवस्था मे गिरफ्तार किया है। जबकि गिरफ्तार किये गए बदमाशो के तीन साथियो ने आत्मसर्पण कर दिया। गिरफ्तार किये गए बदमाशो के पास से अवैध असलहे, नकदी व लूट का अन्य सामान बरामद किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रभारी निरीक्षक बिलासपुर जीत सिंह व रूद्र बिलास चौकी प्रभारी योगेश कुमार कल मंगलवार की रात पुलिस टीम के साथ क्षेत्र मे गश्त पर थे। इसी दौरान मनिहारखेड़ा रोड पर दो मोटरसाइकिलों पर पांच संदिग्ध युवक आते दिखाई देने पर पुलिस टीम ने उन्हें रूकने का इशारा किया। पुलिस टीम को देख बाइक सवारो ने फायरिंग शुरू कर दी और जंगल की ओर भागने का प्रयास किया। पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल होकर गिर पड़े। घायल हुए इन बदमाशो की पहचान जसपाल उर्फ जस्सा, निवासी ग्राम कोटा अलीनगर, और मंदीप सिंह, निवासी गोकुलनगरी के रूप में हुई।
पुलिस की घेराबंदी देख बदमाशो के तीन साथियो हर्षदीप सिंह, अमृत सिंह उर्फ गज्जु और जगप्रीत सिंह उर्फ जग्गा ने मौके पर ही हथियार डाल दिए और आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने गिरफ्तार किये गए बदमाशो के कब्जे से 02 बाइक, 02 तमंचे, 05 जिन्दा व 2 खोखा कारतूस के साथ ही 04 मोबाइल फ़ोन और 15 हजार की नकदी बरामद की है।
प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किये गए अभियुक्तो से की गयी पूछताछ में लूट की एक बड़ी घटना का खुलासा हुआ है। अभियुक्तो ने बताया कि वे सभी हाल ही में एक फार्म स्वामी के कर्मचारी के साथ हुई लूट की वारदात में शामिल थे। घायल बदमाशों को तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए बिलासपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
![]() |
| अभी तक पाठक संख्या |

