Uttar Pradesh में आंधी-तूफान ने ढाया कहर, ले ली 100 लोगों की जान - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शुक्रवार, मई 15, 2026

Uttar Pradesh में आंधी-तूफान ने ढाया कहर, ले ली 100 लोगों की जान

इंटरनेट डेस्क। देश में इन दिनों मौसम का दोहरा रूप देखने को मिल रहा है। कहीं पर आंधी-बारिश लोगों पर कहर ढा रही तो दूसरी ओर तेज गर्मी लोगों को झुलसा रही है। मौसम में आए इस बदलाव के कारण बड़ी संख्या में लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है।

खबरों के अनुसार, उत्तर प्रदेश के प्रयागराज-अयोध्या समेत 30 जिलों में बुधवार को आंधी-तूफान ने 100 लोगों की जान ले ली है। यहां पर सबसे ज्यादा 21 मौतें प्रयागराज और 17 मौतें भदोही में हुईं। यहां 80 KMPH की रफ्तार से चली आंधी ने संख्या में जनहानि की है। आपको जानकर हैरानी होगी कि बरेली में एक युवक टीनशेड समेत हवा में उड़ गया।

आज 51 जिलों में तेज आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। दूसरी और राजस्थान में लोगों को भीषण गर्मी का कहर झेलना पड़ रहा है। लोगों का घरों से बाहर निकला मुश्किल हो गया है।

PC:aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें